धार~ऐसा होगा नया धार- 3 गुना बड़े क्षेत्रफल में होगा जिला अस्पताल, 2 बस स्टैंड रहेंगे ~~

प्रशासकीय संकुल बिल्डिंग के साथ सीएम राईज स्कूल की नवीन बिल्डिंग भी बनेगी  ~~

विकास से अछूते नागदा-गुजरी मार्ग पर होंगे 20 हजार हैक्टेयर में यह निर्माण ~~

बिल्डिंग निर्माणों के लिए नक्शे-प्लान और अनुमतियों की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन 
चौतरफा होगा धार का विकास, तीन दिशाओं से निवेश क्षेत्र विस्तार में गांवों को जोड़ा ~~

500 बेड का होगा नवीन जिला अस्पताल, सीएम के समक्ष मेडिकल कॉलेज की मांग रखेंगे 

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारी आगामी कुछ वर्षों में मुख्यालय धार की तस्वीर बदलने में जुट गए है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन की विशेष रूचि और निगरानी में कागजों पर ‘नए धार’ को गढ़ने के लिए खांका फाईलों में तैयार हो चुका है। राज्य शासन से अनुमतियां मिलते ही जिलेवासियों के लिए कई सुविधाएं विस्तारित और नवीन स्वरूप में मुहैया होगी। विकास योजना में शहर के विकास को चौतरफा गति मिलेगी। जहां मास्टर प्लान में दो छोर से निवेश क्षेत्र बढ़ाए गए है। वहीं अब नागदा-गुजरी मार्ग के शहरी क्षेत्र में विकास कार्य की तगड़ी दस्तक होने वाली है। इस क्षेत्र में एक नवीन बस स्टैंड निर्माण समिति सीएम राईज स्कूल और प्रशासनिक संकुल के साथ नवीन जिला अस्पताल भवन बनाने की प्लानिंग पर काम किया जा रहा है। 
20 हैक्टेयर जमीन पर नजर 
नागदा-गुजरी मार्ग पर शासकीय उद्यानिकी विभाग की करीब 20 हैक्टेयर जमीन को इन निर्माणों के लिए उपयोग में लेने पर विचार किया जा रहा है। चारों प्रमुख निर्माण इन भूमियों पर आसानी के साथ किए जा सकेंगे। इधर उद्यानिकी विभाग को इतनी ही बड़ी भूमि अन्यत्र दिए जाने के लिए स्थल चयन भी शुरु हो चुका है। विकास लक्ष्य के तहत यदि इन निर्माण कार्यों को स्वीकृति और पूर्णता मिलता है तो इस क्षेत्र में ना सिर्फ प्रॉपर्टी का मूल्य और महत्व बढेÞगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी होंगे। वरिष्ठ अधिकारी की विशेष निगरानी में इस योजना पर काम हो रहा है। इसे मास्टर प्लान का एक हिस्सा ही माना जा सकता है। 
बॉक्स-1 
सवा लाख वर्गफीट में होगा जिला अस्पताल 
शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित शासकीय जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग नागदा-गुजरी रोड पर बनाने की प्लानिंग चल रही है। यहां पर मेडिकल कॉलेज की मांग के अनुरुप 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए करीब सवा लाख वर्गफीट में अस्पताल का निर्माण होगा। वर्तमान में संचालित  जिला अस्पताल से प्रस्तावित नवीन जिला अस्पताल भवन करीब 3 गुना अधिक बड़ा होगा। सूत्रों की माने तो इधर जिला अस्पताल की पूरी जमीन को प्री बिड के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। सब कुछ चर्चाओं और कागजों पर है। इस प्लानिंग के तहत यदि काम होता है तो जिले के लोगों को ना सिर्फ अधिक बेड़ संख्या के साथ सुविधायुक्त अस्पताल मिलेगा बल्कि पुराने अस्पताल पर कई आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 
बॉक्स-2
प्रशासनिक संकुल पर 35 करोड़ खर्च होंगे 
इंदौर सहित अन्य बडेÞ जिलों की तर्ज पर समस्त शासकीय विभागों का एक बिल्डिंग कार्यालय यानि प्रशासनिक संकुल बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। पीआईयू के अधिकारियों ने नई एसओआर दर के आधार पर करीब 35 करोड़ रुंपए खर्च होने का अनुमान लगाया है। प्रशासनिक संकुल के निर्माण के पश्चात वर्तमान में शासकीय महकमों के उपयोग में ली जा रही स्टेट कालीन बिल्डिंगों का अन्य कार्यों में उपयोग लिया जाएगा। इससे कई व्यवस्थाओं का सरलीकरण हो जाएगा। वहीं लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। 
बॉक्स-3
दो बस स्टैंड होंगे धार में 
विकास योजना के तहत नागदा-गुजरी मार्ग पर भी एक बस स्टैंड की प्लानिंग की जा रही है। इसमें मुख्य बस स्टैंड वर्तमान स्थल पर ही रहेगा, किंतु  एक मिनी बस स्टैंड इस मार्ग पर भी होगा। इस पर रतलाम-बदनावर,  राजगढ़-सरदारपुर और व्हाया फोरलेन आने वाली यात्री बसें चलेगी। मुख्य बस स्टैंड से धरमपुरी, धामनोद, मांडव, खरगोन, महेश्वर व इंदौर की बसें संचालित होगी। इससे शहर में बसों के प्रवेश के दौरान यातायात बाधित होने जैसी समस्या कम होगी। वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 
बॉक्स-4
सीएम राईज बिल्डिंग पर भी विचार 
नागदा-गुजरी मार्ग पर भूमि का आंकलन किया जा रहा है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर काम किए जाएंगे। जिला अस्पताल और प्रशासनिक संकुल निर्माण का खांका लगभग तैयार हो चुका है। शेष जमीन पर बस स्टैंड के   साथ सीएम राईज स्कूल निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस पूरी प्लानिंग को क्रियान्वित करने में 5 से 7 साल लगेंगे। ऐसी स्थिति में वर्तमान में क्रमांक 4 को सीएम राईज के मानकों के तहत उपयोग में लिया जा सकता है। वहीं नवीन बिल्डिंग  प्रशासनिक संकुल के आसपास बनाई जा सकती है। 
चित्र है 3धार9 -
Share To:

Post A Comment: