धारनिसरपुर~संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, बेहोशी की हालत में मिला पति ~~

आदिवासी महिला से जुड़ा मामला, 4 थानों के प्रभारी सहित बल पहुंचा ~~

धार-निसरपुर~( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 खंडवा-बड़ौदा मार्ग के समीप मंगलवार सुबह-सुबह लोगो ने गंभीर अवस्था मे महिला और पुरूष को देखा। इसके बाद 108 को सूचना दी। एम्बुलैंस की मदद से महिला और पुरुष को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। इसके पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला रोहिल्या पति शांतिलाल उम्र 20 वर्ष को परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका पति शांतिलाल पिता राजाराम निवासी लाईझापी थाना पाटी जिला बड़वानी को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। 
एसपी भी पहुंचे मौके पर 
मामला आदिवासी महिला से जुड़ा था और परिजनों को संदेह था, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए धार एसपी के आदेश के बाद लगभग चार थानों की थाना प्रभारी व बल भी पहुंच गया। एसडीओपी मनावर के मार्गदर्शन एवंं टीआई बृजेश मालवीय कुक्षी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बारीकी से जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए धार एसपी ने भी दोपहर में घटना स्थल का मुआयना किया। लगभग 4 घंटे तक जांच चली। कुछ तथ्य मिलने पर वीडियो ग्राफी की गई, जिसमे घटना स्थल से लेकर अस्पताल और पीएम होने तक की विडियो ग्राफी करवाई गई। घटना स्थल पर पुलिस ने 15 गोल घेरे बनाकार बारीकी से कई सबूत इकट्ठा किए। पूरे गेहूं के खेत में चप्पे चप्पे की जांच की। 
पिता से मिलने गए थे 
इधर मृतक महिला और उसका पति कुछ दिनों पूर्व ही मजदूरी करने के लिए बड़वानी जिले के ग्राम लाई झापी थाना पाटी गया था। वहां से निसरपुर के ग्राम दाहोद अपने पिता से मिलने आए थे। जिसके बाद वो वापस लिंगवा की और पैदल राष्टÑीय राजमार्ग पर जा रहे थे। घटना स्थल पर कोई चस्मदीद नही होने के कारण पुलिस को काफी बड़ी मशक्कत करना पड़ी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीती रात्रि में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: