बड़वानी ~बड़वानी जिले मे फिर लोकायुक्त की कार्यवाही ~~
5,000 रुपये की रिश्वत लेते चाय दुकान संचालक और भृत्य रंगे हाथों गिरफ्तार; परियोजना अधिकारी पर भी केस दर्ज~~
आवेदिका श्रीमती उर्मिला सोलंकी पति आशीष सोलंकी, निवासी- ग्राम-संगोदा बेडीपुरा तहसील अंजड जिला बडवानी
अनावेदक-1 धन्नालाल दांगी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी जिला बडवानी
अनावेदक-2 दिनेश खतवासे, पिता जगदीश खतवासे उम्र-49 वर्ष पद-मृत्य (स्थाई) कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी तहसील अंजड जिला बडवानी निवासी मकान नम्बर 311, वार्ड नम्बर-14, सियाराम कालोनी, ग्राम पिपरी ठीकरी (ठीकरी थाने के पीछे), तहसील अंजड जिला बडवानी
अनावेदक-3 :- राजेश पिता जगदीश पाटीदार उम्र-39 वर्ष व्यवसाय चाय की दुकान संचालक, निवासी- ग्राम केरवा तहसील ठीकरी जिला बडवानी
रिश्वत राशि -5,000/-
विवरण :- आवेदिका ग्राम संगोदा की रहने वाली है तथा आंगनवाडी सहायिका के पद पर दिनांक 17.09.2025 को आंगनवाडी केन्द्र संगोदा बैडीपुरा में नियुक्ति हुई थी। आवेदिका को नियुक्ति दिनांक 17.09.2025 से आज दिनांक तक लगभग आठ माह का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदिका के आठ माह का मानदेय निकालने के एवज में अनावेदकगण श्री धन्नालाल दांगी, परियोजना अधिकारी एवं दिनेश खतवासे,भृत्य , कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी जिला बडवानी द्वारा आपस में मिलीभगत कर आवेदिका से 20,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई।
आवेदिका द्वारा जिसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 02.06.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी दिनेश खतवासे, भृत्य के कहने पर राजेश पाटीदार को आवेदिका से 5,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

Post A Comment: