बड़वानी~बड़वानी जिला अस्पताल में चोरी करते दो नाबालिग रंगे हाथ पकड़े~~
स्काई बुल के सुरक्षा व सफाई कर्मचारियों ने पुलिस को सौंपा~~
बड़वानी। जिला अस्पताल बड़वानी में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो नाबालिगों को स्काई बुल सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के सुरक्षा एवं सफाई कर्मचारियों ने बीती रात रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को बाद में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में तैनात स्काई बुल सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। इसके बाद सुपरवाइजर अंकित मंडलोई एवं प्रथमेश के नेतृत्व में सुरक्षा एवं सफाई कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए दो नाबालिग चोरों को पकड़ लिया।
कर्मचारियों ने दोनों नाबालिगों को पकड़कर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा कर्मचारियों की तत्परता से अस्पताल परिसर में चोरी की घटना को समय रहते रोक लिया गया। कर्मचारियों की इस कार्रवाई की अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

Post A Comment: