।।  *सुप्रभातम्*  ।।
               ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 15 मार्च 2020 रविवार संवत् 2076 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात 03:26 बजे तक रहेगी उपरांत अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल बजे 06:36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:32 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र प्रातः 11:24 बजे तक रहेंगा पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल सायं 05:06 से 06:32 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:14 से  01:01 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो

                   *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी )धार ,एम.पी.
                  मो. नं.  9425491351

                   *आज का राशि फल* 

          मेष :~ आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें।

          वृषभ :~ परिवारजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे, साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे। विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।

          मिथुन :~ घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आप को यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ सकती है। परंतु वाणी पर संयम रखें।

          कर्क :~ आज आप का शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रुप से पेट की पीडा़ रहेगी और मानसिक रुप से चिंता, उद्वेग रहेंगे। आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद को टालें। प्रवास तथा नए कार्य का प्रारंभ टालें।

          सिंह :~ घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें।

          कन्या :~ भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

          तुला :~ आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए संयम रखें। हठिलापन छोडकर समाधानकारी रवैया अपनाए ।

          वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास संभवित होगा।

          धनु :~ आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिवारजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखें । मन के आवेश पर अंकुश रखें । अकस्मात से संभलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन खर्च होगा।

          मकर :~ सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करने वालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना हैं।

          कुंभ :~ आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरुप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धन प्राप्ति का योग है।

          मीन :~ मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानी पूर्वक कार्य करें । संतानों के विषय में आप को चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारी वर्ग को व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता को महत्व न दें। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: