बड़वानी~ पुलिस की अनुठी पहल डीजे के शोर पर लगेगा लगाम, 'सर्व समाज विचार संगोष्ठी' में सभी वर्गों ने लिया ध्वनि प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का संकल्प~~
त्यौहार हो, शादी हो या कोई भी कार्यक्रम, डीजे का शोर नहीं, खुशियों की आवाज हो~~
इसी संदेश को सार्थक करते हुए दिनांक 08.10.2026 को बड़वानी के होटल जलसा रिजॉर्ट में *'सकल समाज बड़वानी'* और जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आगामी त्योहारों, धार्मिक व सामाजिक जुलूसों को शांतिपूर्ण, अनुशासित और विवादरहित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस परिचर्चा में समाज के विभिन्न वर्गों, धर्मों के प्रबुद्ध जनों तथा जन प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल की अध्यक्षता व पहल पर आयोजित इस संगोष्ठी में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जुलूसों में ध्वनि प्रदूषण को न्यूनतम करने तथा तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने का समर्थन किया।
*पोरलाल खरते* बड़वानी पुलिस की इस पहल को सराहते हुए कहा कि कानून का पालन करना समाज की भी नैतिक जिम्मेदारी है। परंपराओं और सामाजिक माहौल को प्रभावित करने वाले डीजे के अनियंत्रित प्रयोग पर रोक लगनी चाहिए।
*राजू पटेल* पुलिस प्रशासन द्वारा सभी समाजों को एक मंच पर लाने के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें इस दिशा में उदाहरण पेश करना चाहिए।
*देवेंद्र पाल सिंह (उपाध्यक्ष, सिख समाज)*~~
उन्होंने कहा कि अदालत के ध्वनि नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। धार्मिक भावनाएं और त्योहार शांतिपूर्वक भी मनाए जा सकते हैं। सिख समाज प्रशासन के हर उचित निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है।
*जितेंद्र जैन (उपाध्यक्ष, बावनगजा ट्रस्ट, जैन समाज)*~~
उन्होंने डीजे मशीनों के निर्माण स्तर पर ही साउंड लिमिट तय करने का सुझाव दिया और समाज जन से डीजे व्यवसायियों से सीमित आवाज में ही बजाने का आग्रह करने की बात कही।
*अजय कानून (बीजेपी जिला उपाध्यक्ष)* उन्होंने बड़वानी को पूरे प्रदेश के लिए डीजे नियंत्रण के क्षेत्र में एक मिसाल बनाने का आह्वान किया और समाज के हर वर्ग से प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की।
*कोसर मांडवाड़ा (पार्षद व प्रतिनिधि, बोहरा समाज)* उन्होंने कहा कि डीजे का तेज शोर बुजुर्गों, बच्चों और आम जनता के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डीजे को एक निर्धारित डेसिबल सीमा और तय समय-सीमा के भीतर ही बजाया जाना चाहिए।
*नूरूज्जमा शेख एडवोकेट (नायब सदर, सुन्नत मुस्लिम जमात)*~~
उन्होंने जानकारी दी कि मुस्लिम समाज में शादियों व कार्यक्रमों में डीजे और ढोल-ताशे पहले से ही प्रतिबंधित हैं। उल्लंघन करने पर काजी द्वारा निकाह न पढ़ाने जैसी सख्त व्यवस्था लागू है।
*दुर्गेश यादव (जिला साउंड एसोसिएशन)*~~
साउंड एसोसिएशन ने पहल का समर्थन करते हुए बताया कि एसोसिएशन ने स्वयं बैठक कर केवल 4 बॉक्स बजाने की अनुमति मांगने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साउंड कॉम्पिटिशन करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एसोसिएशन स्वयं कार्रवाई कराएगा।
पुलिस अधीक्षक को मिली बधाई~~
*कार्यक्रम में मौजूद* सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ राजनेताओं ने बड़वानी पुलिस की इस अभिनव और जनहितैषी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल को बधाई दी। संगोष्ठी के अंत में सभी समाजों ने एकमत होकर बड़वानी जिले में सौहार्द, अनुशासन और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
*कार्यक्रम में उपस्थित*
खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र पटेल, विधायक बड़वानी श्री राजन मंडलोई, विधायक राजपुर श्री बाला बच्चन, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अजय यादव,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री रोहित अलावा, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री कैलाश चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र निगवाल थाना प्रभारी थाना बडवानी श्री बलजीत बिसेन, डीएसबी प्रभारी रेखा वास्केल, सूबेदार अलका वास्केल,जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, पुलिस अधिकारी कर्मचारी व सकल समाज सभी धर्म के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Post A Comment: