बड़वानी~सुनील भावसार पुनः बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी~~
विजय निकुम, सुनील अग्रवाल एवं संतोष गुप्ता को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी~~
बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सोमवार रात्रि को जिला मीडिया प्रभारी सहित सह-मीडिया प्रभारियों की घोषणा की। घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग के संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ब्रजकिशोर लोया एवं जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सुनील भावसार को पुनः जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, जिला मीडिया टीम में तीन सह-मीडिया प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें विजय निकुम (बड़वानी), सुनील अग्रवाल (सेंधवा) एवं संतोष गुप्ता (निवाली) शामिल हैं।
वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई~~
सुनील भावसार को पुनः जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने तथा नवनिययुक्त सभी सह-मीडिया प्रभारियों को जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के जिला एवं मंडल अध्यक्षों तथा जिले के अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी मीडिया टीम~~
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने नवनियुक्त मीडिया टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिला मीडिया टीम संगठन की विचारधारा, कार्यक्रमों, भाजपा की रीति-नीति तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रियता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Post A Comment: