बड़वानी/खेतिया~अभियान “अभिमन्यु” के तहत जिले के खेतिया थाना क्षेत्रों में आयोजित किया गया नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण व शपथ क्रार्यक्रम*~~
खेतिया,,,
बड़वानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान 'अभिमन्यु' का उद्देश्य समाज में लड़कों और पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आयुष अलावा के मार्गदर्शन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
विशेष जागरुकता अभियान के तहत नवरात्रि पर्व के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कनेश एवं बड़वानी महिला थाना प्रभारी सुनिता मण्डलोई द्वारा भीमानायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी के केरियर सेल के छात्र/छात्राओं द्वारा आज खेतिया स्थित नवदुर्गा उत्सव समिति के गरबा पांडाल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लड़को / पुरुषो , महिला / बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया एवं महिला सुरक्षा के संबंध में पोस्टर, पम्पलेट, वितरित कर अपने उध्बोधन द्वारा अभियान के उद्देश्य सेअवगत कराते हुए गरबा पांडाल में शपथ दिलाई गई।
"मैं हूं अभिमन्यु" जैसे संदेश के साथ पंपलेट वितरित किए गए, जिसमें नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, और लिंग भेद जैसे मुद्दों की जानकारी शामिल थी।
नवरात्रि के दौरान गरबा पांडाल में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के संदेश को दर्शाया गया।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि पुरुषों को संवेदनशील बनाकर पूर्वाग्रह और रूढ़िवादिता से मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना भी है।
इस दौरान निर्भया प्रभारी बड़वानीउपनिरीक्षक शीला सोलंकी,उपनिरीक्षक कमल चौहान सहित पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं,नागरिकों के साथ गरबमण्डल के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में में भी अभिमन्यु अभियान को लेकर छात्राओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया
Post A Comment: