बड़वानी /सेंधवा~सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी के द्वारा 21 जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया~~


शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी सेंधवा के द्वारा शहर मे समाज के जरूरतमंद परिवारों के 21 जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया
 जिसमें मुस्लिम समाज के हजारों लोग शामिल हुए। दूल्हा दुल्हन ने निकाह कबुल कर नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
 नव दंपत्तियों को आयोजन के दौरान उपहार भी भेंट किए गए। समाज के सैकड़ो वालंटियर ने यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था संभाली। 
हजारों समाजजन रहे आयोजन में मौजूद
जोगवाड़ा रोड स्थित डायमंड मैरेज गार्डन मे हुए आयोजन में वरला, निवाली, मोयदा, पलसूद, राजपुर, खलखाट, चिखल्दा, धरमपुरी, महेश्वर, मंडलेश्वर, मनवर, इंदौर, धूलिया, भुसावाल, शाहदा, नासिक आदि जगह के जोड़े और उनके परिवार उपस्थित रहे। सुबह से ही मेहमानों का आना शुरू हो गया था। सुबह करीब 11 बजे धर्म गुरुओं और वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में सामूहिक निकाह आयोजन संपन्न हुआ। सभी ने नव दंपत्तियों को बधाई दी। आयोजन में महिलाओं और पुरुषों की भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं अलग से की गई थी। 


आयोजकों ने बताया की सामूहिक निकाह में शामिल नव दंपतियों को सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी की तरफ से कुल कुल 80 उपहार भेंट की गए। आयोजन में गणमान्य नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
Share To:

Post A Comment: