झाबुआ~संसदीय क्षेत्र रतलाम से अनिता चौहान ने रच दिया इतिहास-बनाया नया कीर्तिमान~~
भाजपा ने दर्ज की जीत सात विधानसभा में सिर्फ सैलाना को छोड़कर- 2लाख 07 हजार 232 बम्पर मतों से विजयी~~
झाबुआ ।संजय जैन~~
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4 जून को पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में की गई।
विधानसभा क्षेत्र 191 अलीराजपुर...
24 रतलाम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र 191 अलीराजपुर में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनिता चौहान को 1,09,708, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के कांतिलाल भूरिया को 58,128, भारत आदिवासी पार्टी के इंजीनियर बालूसिंह गामड़ को 533 औऱ नोटा को 6,263 मत मिले।
विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट....
विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट में भारतीय जनता पार्टी की अनिता चौहान को 98,593, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के कांतिलाल भूरिया को 76,959, भारत आदिवासी पार्टी से इंजीनियर बालूसिंह गामड़ को 1,224 और नोटा को 8261 मत मिले ।
विधानसभा क्षेत्र 193 झाबुआ ....
विधानसभा क्षेत्र 193 झाबुआ में भारतीय जनता पार्टी की अनिता चौहान को 1,05,543, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के कांतिलाल भूरिया को 96,477, भारत आदिवासी पार्टी के इंजीनियर बालूसिंह गामड़ को 911, निर्दलीय सुरज भाभर को 1488 और नोटा को 4649 मत मिले।आपको बता दे कि पहली बार झाबुआ विधानसभा से कांग्रेस हारी हैं।
विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला.....
विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला में भारतीय जनता पार्टी को 99,688, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी को 87,431, भारत आदिवासी पार्टी को 4,842,और नोटा को 3,047 मत मिले।
विधानसभा क्षेत्र 195 पेटलावद ....
विधानसभा क्षेत्र 195 पेटलावद में भारतीय जनता पार्टी को 1,06,305, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी को 90,807, भारत आदिवासी पार्टी को 8,305,और नोटा को 3904 मत मिले ।
विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण..
विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी को 1,05,469, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 58,890, भारत आदिवासी पार्टी को 2,609, और नोटा को 1590 मत मिले ।
विधानसभा क्षेत्र 220 रतलाम शहर....
विधानसभा क्षेत्र 220 रतलाम शहरी भारतीय जनता पार्टी को 1,06,521, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी को 46,842, भारत आदिवासी पार्टी को 250 और नोटा को 1358 मत मिले ।
विधानसभा क्षेत्र 221 सैलाना....
विधानसभा क्षेत्र 221 सैलाना भारतीय जनता पार्टी को 59,605, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी को 71,370, भारत आदिवासी पार्टी को 33,851, और नोटा को 2625 मत मिले है। मात्र इस विधानसभा में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की अनिता चौहान को 7,95,863, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के कांतिलाल भूरिया को 5,88,631, भारत आदिवासी पार्टी के इंजीनियर बालूसिंह गामड़ को 52,759 और नोटा को 31735 मत मिले ।
भारतीय जनता पार्टी की अनिता चौहान 2 लाख 07 हजार 232 बम्पर मतों से विजयी हुई। जो की अब तक का एक सबसे बड़ा कीर्तिमान भी है। रतलाम क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी नेहा मीना ने प्रमाण पत्र प्रेक्षक मागेश्वरी रविकुमार और एच.पी. पटेल की उपस्थिति में दिया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद अनिल कुमार राठौर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी थांदला तरुण जैन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा उपस्थित थे।
Post A Comment: