धार~दर्दनाक मौत- वाहन दुर्घटना में बस का टायर बाईक सवार के सिर पर चढ़ा~~
शहर के अंदर हुई दुर्घटना, युवक का भेजा सड़क पर बिखरा, मौके पर मौत~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। नाश्ता लेकर घर लौट रहे बाईक सवार को यात्री बस क्रमांक एमपी-09-एफए-9295 ने घर से कुुछ दूरी पर ही टक्कर मार दी। बस की टक्कर के दौरान टायर युवक के सिर से निकल गया। जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में युवक का सिर बुरी तरीक से सड़क पर पिचक गया था। इधर दुर्घटना के पश्चात बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब पौने 1 बजे के लगभग नागदा-गुजरी मार्ग पर नौगांव में बंदीछोड़ दरगाह के सामने घटित हुई।
गैस टंकी हॉकर था मृतक
घटना के बाद मृतक के क्षेत्रीय होने के कारण तुरंत उसकी पहचान लक्ष्मण पिता दुलीचंद वाघेला उम्र 42 वर्ष के रूप में हो गई है। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इधर मौके पर सीएसपी देवेन्द्र धुर्वे और नौगांव पुलिस पहुंच गई थी। मृतक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम के पूर्व मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक क्षेत्र की रामकृष्ण कॉलोनी के अंदर निवास करता था और नाश्ता लेकर अपनी बाईक क्रमांक बाईक क्रमांक एमपी-11-सी-1929 से घर की और लौट रहा था। पेशे से मृतक गैस टंकी हॉकर था। बताया जा रहा है कि परिवार में कमाने वाला भी इकलौता था। मृतक के 3 बच्चे भी है।
शहर में रफ्तार नियंत्रित हो
जिला मुख्यालय धार में मांडव रोड से धामनोद, खरगोन, महेश्वर, मंडलेश्वर व फोरलेन से नौगांव होते हुए सरदारपुर, राजगढ़, बदनावर, झाबुआ क्षेत्र की बसें आती है। वहीं इंदौर मार्ग से भी निरंतर बसों का आना-जाना होता है। यह सभी धार शहर के अंदर बाजार मार्ग से गुजरती है। कई बसों की शहर में बस स्टैंड पहुंचने के दौरान स्पीड फोरलेन की स्पीड के समान होती है। शहर में नागरिक आम तौर पर सहज तरीके से अपने दुपहिया, चौपहिया वाहन चलाते है। पैदल नागरिक भी भयमुक्त होकर चलते है। भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो इसलिए शहर में प्रवेश के दौरान बसों की स्पीड सामान्य गति से भी सामान्य होना चाहिए।
तेजी से व्यावसायिक होता नौगांव
नौगांव क्षेत्र में दोपहर में जहां दुर्घटना हुई है उस मार्ग को कुछ वर्ष पूर्व ही दोगुना चौड़ा किया गया है। वहीं ट्रॉफिक दबाव टू-लेन बनाकर बांट दिया गया है। इसके बावजूूद घटना हो गई है। इधर यह भी देखने मं आया है नौगांव क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। बगैर डायवर्शन कई लोगों ने अपने खेतों में भराव करके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन और उन्हें किराये पर देकर स्थापित कर दिया है। इसके कारण सड़क पर व्यवस्थाएं बेतरतीब भी हो रही है।
चित्र है 30धार5-
चित्र है 30धार8- मृतक लक्ष्मण
Post A Comment: