धार~जिला-तहसील न्यायालयों में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के परिपालन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर धार, तहसील न्यायालय मनावर एवं सरदारपुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर एवं औपचारिक रूप से उनके द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान कर किया गया। तत्पश्चात अन्य दानदाताआें ने रक्तदान किया। शिविर के समापन पर अंत में सचिव उमेश कुमार सोनी ने रक्तदान किया गया।
59 यूनिट रक्त एकत्रित
जिला न्यायालय धार में कुल 16 यूनिट, तहसील न्यायालय मनावर में 31 यूनिट तथा तहसील न्यायालय सरदारपुर में 12 यूनिट सहित कुल 59 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिला मुख्यालय पर शिविर के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से पैरालिगल वॉलेंटियर्स अर्जुन हावा का विशेष सहयोग रहा। शिविर में आकर्षण का केन्द्र रहे संतोष पटेल, जिन्होंने अपने स्वयं के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान किया, उनके द्वारा वतर्मान दिनांक तक कुल 151 बार रक्तदान किया जा चुका है। शिविर के सफल आयोजन हेतु सिविल सर्जन एमएल मालवीय के समन्वय से चिकित्सीय दल प्रमुख एवं जिला चिकित्सालय पौथोलाजिस्ट प्रमुख अनिल वर्मा, डॉ शशांक तिवारी, डॉ नसी कॉलरा, डॉ जयेश गुप्ता, रमा बैरागी, धीरज चौधरी, सोहन चौहान, विशाल यादव, आदित्य पवार, सुनील, श्रीमती स्वाति जायसवाल, पवन वर्मा, चंद्रजीत लश्करी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालेंटियर किशोर डायर, योगेश मालवीय, शिवसिंह तोमर, श्रीमती पार्वती राठौर ने सहयोग किया।


Post A Comment: