धार~आयुष चिकित्सा पद्धति बीमारियों को जड़ से खत्म करती है- विधायक वर्मा~~

लालबाग में लगा आयुष मेगा कैम्प, 425 रोगियों को दिया परामर्श~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 


कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित ‘लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट थीम’ पर ब्लॉक स्तरीय आयुष मेगा कैंप का आयोजन शुक्रवार को लालबाग परिसर में किया गया। कैम्प का शुभारंभ विधायक श्रीमती नीना वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोड़ाने ने आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति बीमारियों को जड़ से खत्म करती है एवं औषधियां हानिरहित होती है, आज योग को विश्व भर के लोगों ने अपनाया है। वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्श के रूप में मनाया जा रहा है।
मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई
 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों के उपचार एवं परामर्श के साथ आयुर्वेद पर आधारित दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग महोत्सव के लिए पंजीयन का किया गया। साथ ही अंतरराष्टÑीय योग दिवस 21 जून के संदर्भ में मध्य प्रदेश शासन के एकात्मक की भावना में स्वस्थ तन और मन के लिए जन समुदाय को प्रेरित करने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसी प्रकार विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार की श्रीअन्न योजना अंतर्गत मोटे अनाजों की प्रदर्शनी, जानकारी एवं उनके लाभ का महत्व बताया गया।
शिविर में उपस्थित जन मानस को 42 नग औषधि पौधे आंवला, जामुन, नीम, सीताफल एवं अर्जुन का वितरण किया जाकर पौधारोपण हेतु प्रेरित किया। शिविर में कुल 425 रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया। आयुष क्योरेएप का 126 लाभार्थियों को डाउनलोड करवाया गया एवं योग महोत्सव के अंतर्गत 85 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। शिविर में अतिथियों को औषधिय पौधों के वितरण किया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुष अधिकारी इन्दौर डॉ रमेशचन्द्र भायल, सीएमएचओ डॉ शिरिश रघुवंशी, जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मूवेल, जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर नरेश बागुल सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: