धार~बाजार करने आई महिला को आयशर ने रौंदा, मौत~~
धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।
शनिवार को जीराबाद में पुलिस चौकी के नजदीक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। इस टक्कर में महिला के सिर में गंभीर चोंटे आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इधर टक्कर मारने के बाद आयशर वाहन क्रमांक एमपी-09-जीजे-2356 का चालक राजेन्द्र पिता उदिया निवासी टवलाई वाहन लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला का शव पीएम के लिए एम्बुलैंस के माध्यम से गंधवानी अस्पताल भिजवाया गया है। मृतिका की पहचान 55 वर्षीय थावली बाई पति बोंदर मुजाल्दा करोंदिया के तौर पर हुई है। मृतिका हाट-बाजार करने के लिए जीराबाद आई थी और पैदल सड़क पार करने के दौरान वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।


Post A Comment: