धार~100 ड्रमों में रखा 5 हजार किलो लहान जब्त फिर नष्ट किया~~
डही पुलिस की कार्रवाई, 25 हजार कीमत की महुआ शराब व उपकरण मिले ~~
धार। एसपी मनोजसिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ हर थाना क्षेत्र में मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में एएसपी देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में एसडीओपी धीरज बब्बर की डही पुलिस टीम ने थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे के नेतृत्व में ग्राम कीकरवास, बोरियापुरा में दबीश देकर करीब 5 हजार किलो महुआ लहान और महुआ शराब जब्त की है। 100 ड्रम में रखे महुआ लहान को मौके पर नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले दो आरोपी अंतर सिंह पिता मनकिया भील, देवी सिंह पिता सरदार भील को गिरफ्तार किया गया ह।
खेत में बनाने वाले थे शराब
शनिवार को की गई कार्रवाई में एक आरोपी देवीसिंह मौके से भाग गया था। जिसका पीछा करके पकड़ा गया है। दोनों आरोपी अपने खेत के पास शराब तैयार कर रहे थे। महुआ शराब बनाने लाया गया करीब ढ़ाई लाख का लहान नष्ट किया गया है। वहीं देवीसिंह के कब्जे से 35-35 लीटर के ड्रम में रखी कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए है। अंतरसिंह के पास से भी कच्ची शराब व उपकरण मिले है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी डही प्रकाश सरोदे, एएसआई रामसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक राकेश डावर, प्रधान आरक्षक इंद्रदेव परमार, आरक्षक कमलेश, संजय, भुवन, भूपेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।


Post A Comment: