धार~अभियान- जहां गाय गिरी वहां कुएं की फेंसिंग, दूसरे कुओं को भी कर रहे सुरक्षित~~
मामला गृह मंत्रालय के पत्र आदेश का, जालियां भी लगाएगी नगरपालिका~~
शुक्रवार को गंजीखाना क्षेत्र के जिस कुएं में गाय गिरी थी। नगरपालिका ने शनिवार को वहां पर कुएं की फेंसिंग के लिए पाईप लगा दिए है। अब इन पर जालियां भी लगा दी जाएगी। इससे जानवरों की कुएं में गिरने की घटना पर रोक लगेगी। वहीं सीधे कोइ गंदगी और कचरा कुओं में नहीं फेंक पाएगा। इसी के साथ शहर के अन्य जीर्णशीर्ण कुओं को दुरुस्त करने के साथ उनको सुरक्षित किया जा रहा है। कहीं पर जालियां लगाई जाएगी तो कुछ बावड़ीनुमा स्थानों पर पोल लगाकर तार फेंसिंग होगी। नगरपालिका का अमला शनिवार को कई स्थानों पर इन कामों में जुटा रहा।
हटा नहीं तो नपा जाएगी हटाने
इंदौर में बावड़ी धंसने के हादसे के बाद गृह मंत्रालय से प्राप्त आदेश के पश्चात शहर में सरकारी कुएं-बावड़ियों को सुरक्षित करने का अभियान नगरपालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला के निर्देश पर प्रारंभ हो गया है। एई संजय मराठा और इंजीनियर राकेश बैनल पूरे काम पर नजर रख रहे हैं। इधर निजी भूमि-भवनों के कुओं की भी सुध ली जा रही है। नपा ने 7 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें दो लोगों ने अपने कुएं से अतिक्रमण हटा लिए है, किंतु 5 लोगों ने नोटिस जारी होने के बाद अभी तक अतिक्रमण हटाने की कोई कोशिश नहीं की है। मियाद गुजरने के पश्चात एक नोटिस और दिया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो नपा का अमला अतिक्रमण हटाने खुद जाएगा।


Post A Comment: