धार~श्री पटेल जयंती- पुलिस ने ली एकता की शपथ, मार्च पास्ट भी किया ~~
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिला धार के यातायात थाना परिसर में राष्टÑीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लालबाग में यूथ रनिंग एकता दौड़ का आयोजन किया गया जो शहर के मुख्य चौराहों से होकर पुन: लालबाग पर समन्न हुई। साथ ही मुख्यालय के समस्त थानों पर शपथ ग्रहण समारोह एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह ने स्वर्गीय श्री पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं मौजूद कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र धुर्वे , उपपुलिस अधीक्षक सुश्री नीलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक अरविन्द दांगी, निरीक्षक समीर पाटीदार, बीसी तंवर, चन्द्रभान सिंह, रोहित कछावा एवं यातायात प्रभारी राजेश बारवाल व विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के आर्दशों पर पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी-कमर्चारियो को चलने हेतु एवं एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही एसपी श्री सिंह ने हरी झंडी दिखाकर समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को मार्च पास्ट हेतु रवाना किया।



Post A Comment: