नसरुल्लागंज ~कॉलेज भवन के पीछे शासकीय बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है जिसमें काली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा था~~

लेकिन अधिकारियों के निरीक्षण के बाद समस्त काली मिट्टी को निकालकर मुरूम डलवाई गई एवं समस्त काली मिट्टी को कॉलेज के आगे बाले ग्राउंड में डलवा दी गई~~

नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो की रिपोर्ट~~

नसरुल्लागंज मे आए दिन न्यूज़पेपर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा खबर लगाई जा रही थी कि नसरुल्लागंज कॉलेज भवन के पीछे शासकीय भवन निर्माण कार्य में काली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है जब इसकी खबर समस्त अधिकारियों को लगी तो निरीक्षण करने आई टीम द्वारा समस्त काली मट्टी को हटवाने के आदेश दिए जिस पर निर्माण एजेंसी द्वारा समस्त काली मिट्टी निकाल दी गई और संपूर्ण काली मिट्टी कॉलेज ग्राउंड के बाहर वाले ग्राउंड में डलवा दी गई उसके बाद भवन निर्माण कार्य की भर्ती में लाल मुरूम डलवाई गई जहां थोड़ी बहुत काली मिट्टी रह गई है उसे भी निर्माण एजेंसी द्वारा निक लाइ जा रहा है और मुरूम डलवाई जा रही है जब इस विषय में ठेकेदार कि व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो गलती पूर्ण काली मिट्टी डाली गई थी उसे पूर्ण रूप से निकालकर कॉलेज के बाहर वाले ग्राउंड में डलवा दी गई है एवं समस्त जगह मुरूम की भर्ती में डाली गई है


Share To:

Post A Comment: