राजोद~ शा.बालक माध्यमिक विद्यालय राजोद में पदस्थ शिक्षक श्री मडिया भाभर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजोद के प्रधान अध्यापक श्री देवेन्द्र मेहता,मुख्य अतिथि द्वय श्री प्रमोद कुमार माथुर खण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद एवं मंचासिन श्री अनिल कुमार जैन प्राचार्य बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद, श्री महेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़, श्री बृजलाल पंवार, वरिष्ठ पत्रकार श्री नंदराम नायमा सहित सभी अतिथियों का स्वागत शिक्षक मनमोहन उपाध्याय द्वारा किया गया, सभी अतिथियों द्वारा श्री भाभर के कार्यकाल पर अपने विचार व्यक्त किए, श्री भाभर को शाल श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र श्री रमेश चंद्र चौहान, श्री राजेन्द्र मेहता, एवं श्री पंजीलाल धनोलिया द्वारा भेंट किया, अभिनंदन पत्र का वाचन शिक्षक श्री राधेश्याम माण्डले द्वारा किया गया, संकुल केन्द्र के सभी शिक्षकों ने श्री भाभर का स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री संजय द्विवेदी  द्वारा किया गया आभार शिक्षक श्री राधेश्याम माण्डले द्वारा किया गया, सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


Share To:

Post A Comment: