झाबुआ~कोविन पोर्टल पर पहचान बताने वाले दस्तावेज होंगे अपलोड~~
बिना वैक्सीन लगाए मोबाइल पर अब नहीं आएगा-यूआर वैक्सीनेटेड का मैसेज~~
झाबुआ। संजय जैन~~
अब मोबाइल पर बिना वैक्सीन लगाए मोबाइल पर यूआर वैक्सीनेटेड का मैसेज नहीं आएगा। क्योंकि अब कोविन पोर्टल को अपडेट कर उसमें जरूरी सुधार कर दिए गए हैं। बदलाव से वैक्सीनेशन को लेकर कई गफलत दूर होंगी। वैक्सीनेशन का सटीक डेटा भी तैयार हो सकेगा।
हो जाता था बिना वैक्सीन लगे भी रजिस्ट्रेशन ....
एक नंबर से चार लोग वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नतीजा,कई बार एक व्यक्ति को टीका लगने के दौरान संबंधित अन्य तीन व्यक्ति को भी मैसेज पहुंच जाता था। कई बार तकनीकी समस्याओं के चलते बिना वैक्सीन लगे भी रजिस्ट्रेशन हो जाता था। बिना वैक्सीन लगे सर्टिफिकेट जारी होने का मामला सामने आया था। जिनको वैक्सीन लगी नहीं,उनके भी मैसेज आने सहित कई तरह की गड़बडिय़ां सामने आ रही थी। जिन्होंने पहला डोज लगवाया,उनका दूसरी डोज लगने का सर्टिफिकेट भी जारी हो रहा था। घर बैठे लोगों को मोबाइल पर मैसेज मिलता है,कांग्रेचुलेशन यू आर वैक्सीनेटेड,दूसरी डोज लग गई है। ये देखकर लोग चौंक रहे हैं और कोविन वेबसाइट जाकर देखते हैं तो सर्टिफिकेट जारी हो चुके होते हैं।
हेल्प लाइन नंबर 14567 जारी किया गया.....
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी हेल्प लाइन नंबर 14567 जारी किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा इससे वरिष्ठ नागरिकों के सामने आने वाली चुनौतियां एवं समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर बुजुर्ग इस हेल्प लाइन से मदद ले सकेंगे। वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पोर्टल पर सर्टिफिकेट में भी कराया जा सकता है सुधार ........
जानकारी के मुताबिक कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें नाम,उम्र ,जन्म का वर्ष, फोटो आईडी का नंबर समेत कई अन्य जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसमें नंबर पर ओटीपी के बाद लॉगइन कर सकेंगे। सुधार के लिए ऑप्शन का चयन करना होगा। ऑनलाइन शिकायत पर विभाग की टीम के सदस्य मामले को कन्फर्म करेंगे। आवेदन सही पाए जाने के बाद अधिकतम सात दिन के भीतर ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पिछले कुछ दिनों से फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र देने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते यह नई व्यवस्था करनी पड़ी है।
अब तक 13.58 लाख लोगों को लगी वैक्सीन......
जिले में शनिवार तक कुल 13लाख 58 हजार 628 डोज वैक्सीन के जिले में लगाए गए हैं। इनमें 6 लाख99 हजार 16 को पहला और 6 लाख 141 को दूसरा डोज लगाया गया। 6 हजार 311 को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है। जिलेभर में 15 से 18 वर्ष के बच्चो को अब तक 59 हजार 478 को वैक्सीन लगाई गई। जिसका दूसरा चरण आज से शुरू हो गया हैै।
.............राहुल गणावा-जिला टीकाकरण अधिकारी
Home
झाबुआ
झाबुआ~कोविन पोर्टल पर पहचान बताने वाले दस्तावेज होंगे अपलोड~~
बिना वैक्सीन लगाए मोबाइल पर अब नहीं आएगा-यूआर वैक्सीनेटेड का मैसेज~~
झाबुआ। संजय जैन~~

Post A Comment: