बड़वानी~शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में “परीक्षा पर चर्चा” का द्वितीय एपिसोड प्रसारित~~
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वानी में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का द्वितीय एपिसोड विद्यार्थियों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर छात्रों ने पूरे ध्यान और रुचि के साथ कार्यक्रम को सुना तथा उसमें दिए गए सुझावों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम में परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस चर्चा से छात्रों में परीक्षा को लेकर व्याप्त भय कम होगा और वे अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अध्ययन करेंगे।
प्राचार्य
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वानी

Post A Comment: