बड़वानी~ पुलिस ने चांदी आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल~~
दिनांक 25.01.2026 की रात 08.00 बजे गजराबाई पत्नी देवा दावदें निवासी मनीहार मोहल्ला पाला बाजार, बड़वानी अपने परिवार के साथ खंडवा से घर लौटे। घर पहुँचने पर देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था और अलमारी तथा अन्य स्थानों की जांच करने पर एक जोड़ चांदी की पायजेब, ₹10,000 नगदी और दो इंडेन कंपनी के गैस सिलेंडर (एक भरा, एक खाली) चोरी हो गए थे। जिसके पश्चात, थाना बड़वानी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने सतत तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त की कि चंचल चौराहे पर *आरोपी छोटु उर्फ लोकेन्द्र पिता शैलेन्द्र कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदशाह मोहल्ला बड़वानी* चोरी का माल बेचने की कोशिश कर रहा है। मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके निवास स्थल से चोरी की गई *चांदी की पायजेब, नगदी ₹2000 और दो गैस सिलेंडर* बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा बताया गया कि पुलिस के द्वारा शहर में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए बड़वानी पुलिस सतत प्रयास कर रही है। अनुसंधान टीम को उनके उत्साहवर्धन हेतु उचित पारितोषिक से पुरस्कृत किया जाएगा।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बलजीतसिंह बिसेन, सहायक उपनिरीक्षक रविन कन्नौंज, प्रधान आरक्षक 229 जगजोधसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 29 दीपक, महिला आरक्षक 244 कलावती, आरक्षक 54 राधेश्याम, आरक्षक 91 अंतरसिंह, आरक्षक 515 हितेन्द्र मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही।*

Post A Comment: