झाबुआ~कारोबारियों को इस साल ज्यादा अच्छे कारोबार की उम्मीद~~

दशहरा के बाद अब दीपावली के लिए बाजार तैयार,कुम्हारों के चाक घूमे~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~


दशहरे के बाद बाजार में फिर गहमागहमी है। करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आने से जहां करवे, कथा के कैलेंडर खरीदे जा रहे हैं, वहीं साज-श्रृंगार के बाजार में भी तेजी है। दीपावली के लिए मिट्टी के दीपकों को जलाने का चलन बढ़ने से कुंभकारों ने भी निर्माण और पकाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मिट्टी और शक्कर के अलावा महिलाएं चांदी और तांबे के करवों का भी उपयोग पूजा के लिए करते हैं। लेकिन व्यापक पैमाने पर मिट्टी के करवे का ही उपयोग होता है। मिट्टी के करवे 20 से 50 रुपए तक के बिक रहे हैं।

मोमबत्ती के बजाए दीयों की डिमांड ज्यादा..........

दीपावली पर अब मोमबत्ती और इलेक्ट्रॉनिक झालरों के साथ मिट्टीके दीपकों का भी चलन बढ़ा है। बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखकर न केवल माटी के दीपकों का निर्माण कार्य तेज हो गया है बल्कि पकाने के लिए भ_ी भी तैयार की जा रही हैं। इस बार दो रुपए का एक दीपक बिकने की संभावना है। मांग और आपूर्ति के अनुसार भाव में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी संभव है।

करवा चौथ के लिए खरीदारी शुरू.............


मिट्टी और शक्कर के अलावा महिलाएं चांदी और तांबे के करवों का भी उपयोग पूजा के लिए करते हैं। लेकिन व्यापक पैमाने पर मिट्टी के करवे का ही उपयोग होता है। मिट्टी के करवे 20 से 50 रुपए तक के बिक रहे हैं। वहीं शक्कर के करवे भी 25 से 60 रुपए तक नक्काशी एवं अन्य सामग्री का उपयोग करने के कारण बिक रहे हैं। चांदी एवं तांबे के करवे उनके वजन एवं निर्माण की प्रक्रिया के हिसाब से तय है। कारोबारियों का मानना है कि करवाचौथ पर करवा एवं साज श्रृंगार के सामान का ही दो करोड़ रुपए तक कारोबार हो सकता है। वस्त्र,आभूषण एवं अन्य सामग्री का कारोबार भी बंपर होता है। मिष्ठाइयों पर भी तेजी रहती है। महिलाएं अभी से करवाचौथ की खरीदारी के लिए बाजार निकलने लगी हैं। करवा खरीद रही महिला सुमन का कहना था कि दिनों-दिन भीड़ बढऩे वाली है, इसलिए आज बाजार आना हुआ तो करवा एवं अन्य सामग्री भी खरीद ली। कारोबारी ओपी प्रजापति का कहना है कि इस समय औसतन रोज 10 करवा बिक रहे हैं। इसमें तेजी आने की उम्मीद है और एक दिन में 50 या इससे भी अधिक की बिक्री हो सकती है।

फैक्ट फाइल............


2 हजार लोग जिले भर में बेचते करवा व अन्य सामान।

2 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान।

20-45 रुपए तक है मिट्टी के करवे का भाव इस समय।

30-60 रुपए तक में बिक रहा शक्कर का करवा।

40-80 रुपए तक हो सकता है भाव।

Share To:

Post A Comment: