झाबुआ~खरीदी का सबसे बड़ा शुभ योग पुष्य नक्षत्र 24 को, होगी धन वर्षा~~
पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग ~~
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~
दीपावली तक खरीदारी करने के 10 शुभ मुहूर्त हैं। इससे दशहरा बाद त्योहारी सीजन में बाजारों में खासी रौनक रहने की उम्मीद है। सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कपड़ा बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कारोबारियों ने भी तैयारियां कर ली है। फसल भी समय पर कट रही है। दिवाली तक खासा उठाव रहेगा। त्योहारों के बीच लगातार पडऩे जा रहे शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी होगी। इन खास शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए कई लोगों ने तो पहले से बुकिंग भी करा ली है।
दीपावली और धनतेरस महापर्व के पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में बाजार में धनवर्षा होगी। इस बार अक्टूबर माह में खरीदी के कई योग बन रहे हैं। इससे बाजार गुलजार होगा। करोड़ों की खरीदी का अनुमान है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी गुरुवार को होने से इसे गुरु पुष्य कहा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं स्थायी फलदायी मानी जाती हैं। इस दौरान हर प्रकार की खरीदी की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे होगी। यह 25 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। दिन भर खरीदी के लिए शुभ योग रहेगा। व्यापारी भी इस नक्षत्र का इंतजार करते हैं।
पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग ...................
पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी और शुरु किए गए व्यापार में बढ़ोतरी होती है। पुष्य नक्षत्र में शिव-पार्वती, इंद्र और बाबा भैरव की पूजा से धन-संपत्ति, वैभव और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषाचार्य पं.सत्यनारायण शुक्ल ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को अमरेज्य भी कहा जाता है। इस नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ होती है। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण,हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन ही धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन पात्र का क्रय किया जाए तो पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग बनते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर भी पुष्ट होता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है।
24 को गुरु पुष्य योग.............
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवरात्रि से दीपावली के बीच धनतेरस खरीदारी करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। धनतेरस के पहले तक खरीदारी करने के 5 शुभ मुहूर्त हैं। साथ ही 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग है। इसमें खरीदारी अत्यंत शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ होती है। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, चांदी, किचन के आइटम मशीन, लॉकर, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का खरीदना चाहिए।
30 को धनतेरस.............
धनतेरस के दिन ही धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन पात्र का क्रय किया जाए तो पात्र की धारणीय क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग बनते हैं। इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर भी पुष्ट होता है। धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है।
Post A Comment: