झाबुआ~सर्दी के जोर पकड़ने के साथ ही बढ़ेगा गर्म कपड़ों का कारोबार~~


झाबुआ। दीपोत्सव के बाद से कड़ाके की ठंड के कयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों को लेकर गर्म कपड़ों के व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे थे,लेकिन पिछले वर्ष की अपेक्षा नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में भी अच्छी ठंड शुरू नहीं हो पाई है।

मूल्यों में इजाफा.................


विगत वर्ष की अपेक्षा गर्म कपड़ों,रजाई,गद्दों और रूई की कीमतों से इस वर्ष बीस से 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। व्यवसायियों ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्वेटर,जाकेट,टोपा मोजे के मूल्यों में 25 से 50 रुपए अन्य गर्म कपड़ों 200 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष हमने गर्म जाकेट स्वेटरों को 500 से 1500 में बेचा था। इस वर्ष उन्हीं को 700 से 2000 रुपए में बेच रहे हैं।

काफी मात्रा में स्टॉक भर लिया है......................

व्यापारियों ने गर्म कपड़ों की दुकानें लगाई है। लेकिन इन्हें ग्राहाकों का इंतजार है। बताया गया कि अच्छी ठंड पड़ने की सोचकर उन्होंने इस बार अक्टूबर माह में ही अपने दुकाने लगा ली है। लेकिन नवंबर माह क दूसरा सप्ताह बीतने को है,अच्छी ग्राहकी नहीं हो पा रही है। व्यापारियों का कहना है कि आगामी दिनों में अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। सही समय पर ठंड पड़ने से व्यवसाय में काफी मुनाफा कमाया जाता है। इस वजह से रूई और गर्म कपड़ा व्यवसाईयों ने काफी मात्रा में स्टाक भर लिया है।
Share To:

Post A Comment: