धार~घर में पधारो महालक्ष्मी’ देवी पूजन के लिए घर-व्यापारिक प्रतिष्ठान सजे~~

द्वार पर वंदनवार, आंगन में रंगोली सजी~~




धार। रोशनी का महापर्व दीपावली आज रविवार को मनाई जाएगी। महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि मांगने के लिए देवी को घर और व्यापार में प्रवेश के लिए पूजन के माध्यम से आमंत्रण दिया जाएगा। ‘घर में पधारो महालक्ष्मी’ इस भाव के साथ घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में देवी पूजन की तैयारियां हो चुकी है। घर और व्यापार में द्वार पर फूलों और आर्टिफिशियल वंदनवार, पेढ़ी और आंगन में आकर्षक रंगोलियां पिछले पांच दिनों से बनाई जा रही है। आज महापर्व पर विशेष रूप से रंगोली निर्माण किया जाएगा। नवीन वस्त्र धारण करके यथासामर्थ्य महालक्ष्मी, देवी सरस्वती और श्री गजानंद की असीम कृपा के लिए पूजन करने के साथ प्रसाद के तौर पर मिठाइयां, फल चढ़ाए जाएंगे।
दोनों तिथियां मनाई
दीप पर्व को लेकर पिछले 2 दिनों से बाजार में रौनक बनी हुई थी, लोगों ने रूप चौदस भी शनिवार को मनाई। इधर सुस्त पड़े बाजार में बीते 3 दिनों में तेजी देखी गई। प्रत्येक वर्ग के लोग अपनी-अपनी परंपरा के अनुरुप इस पर्व को मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह बना हुआ है। मिठाई दुकानों पर भीड़ थी। वहीं दीपावली पर बनने वाले पारंपरिक त्योहारी घरेलू मिठाईयों को बनाने के लिए सामग्री दुकानों पर भीड़ दिखी। फल-फ्रुट, पूजन सामग्री व पशु धन शृंगार की सामग्री के भी भाव इस बार 20 से 25 प्रतिशत बढ़े हुए हैं। बाजार में इन सामग्रियों की दुकानें बड़ी मात्रा में लगी हुई है।
बाजार की रौनक यथावत
दीपोत्सव के इस पर्व पर शनिवार को भी बाजार की रौनक बरकरार रही। सुबह से ही लोग अपनी-अपनी जरुरत अनुरुप खरीदी करते देखे गए। राजबाड़ा चौक पर लगी साल की धानी की दुकानों पर जमकर बिक्री देखी गई, हालांकि इनके भाव अभी भी 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो पर बने हुए है। लक्ष्मी पूजा में गन्ने का भी विशेष महत्व है तथा इसकी बिक्री भी जमकर हो रही है। इस बार छोटे से छोटा गन्ना 20 रुपए प्रति नग के हिसाब से मिल रहा है। रेडिमेड वस्त्रो की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही।
आज होगी रंगोली प्रतियोगिता  
दीपावली पर्व पर रंगोली घरों के आंगन में तो बनाई जाती है। साथ ही पिछले कई वर्षों से नगर के नानेवाड़ी क्षेत्र व मोतीबाग चौक स्थित सत्याग्रह स्थल पर वृहद रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन होता है। भोज उत्सव समिति द्वारा सत्याग्रह स्थल मोतीबाग चौक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रांगोली की कलाकृति को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही नानेवाड़ी क्षेत्र में भी इस तरह के आयोजन होंगे।  
बॉक्स-1
रूपचौदास-महिलाओं ने शृंगार कर स्वयं को निखारा
नागदा7 महिलाओं व युवतियों में अपने श्रृंगार को लेकर रूप चौदस पर काफी उत्साह दिखाई दिया। शनिवार को भी दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खरीदी को लेकर काफी भीड़ रही। खासकर जनरल स्टोर्स, सौन्दर्य प्रसाधन आदि साज-सज्जाओं की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। युवतियों एवं महिलाओं ने अपने सौन्दर्य श्रृंगार के लिए विशेश सामग्री की खरीदारी की। ज्वेलर्स व जनरल स्टोर्स पर आम दिनों के बजाय रूप चौदस पर ज्यादा भीड़ रही। फेशियल एवं शृंगार कराकर ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने स्वयं को निखारा। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी ब्यूटी पार्लर की महत्ता बढ़ी है। गीतांजली ब्यूटी पार्लर कविता रघुवंशी, निखार ब्युटी पार्लर मंगला शर्मा, मुस्कान ब्यूटी पार्लर मधु सोलंकी से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक कार्याे में व्यवस्तता के बीच महिलाओं के लिए अधिक आकर्षक दिखने के लिए सौंदर्य प्रसाधन एक ऐसी जगह रह गई है जहां कम खर्च व कम समय में स्वयं को निखारा जा सकता हैं। जिसको लेकर रूप चौदस पर अधिक चहल-पहल रही। साथ ही मिठाई, पटाखे, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की दुकानों पर भी खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ दिखी। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में काफी रौनक व चहल-पहल दिखाई दे रही है। दीपोत्सव पर्व को लेकर महिलाओं व युवतियों द्वारा घरों के बाहर रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोली से आंगन को सजाया जा रहा है।
चित्र है 11धार2-
Share To:

Post A Comment: