धार ~केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी ने धार जिले की चार विधानसभाओं में जनसभा को किया संबोधित~~
मेडिकल कॉलेज और नर्मदा सिंचाई परियोजना जिले में बड़ी सौगात है- श्री शाह~~
प्रदेश में पांचवी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। उस दिन वोट देने से पहले आप 2003 की तस्वीर जरूर याद रखना जब मिस्टर बंटाढार ने पूरे प्रदेश का हाल बेहाल कर रखा था। सड़क, बिजली पानी की समस्याओं से प्रदेश के लोगों को जूझना पड़ता था। आज डबल इंजन की सरकार में विकास ही विकास हो रहा है। 2003 के बाद प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास ही विकास आपको नजर आ रहा होगा। यह क्रम नहीं रुकना चाहिए। भाजपा के पास डबल इंजन की सरकार है और कांग्रेस के पास इंजन ही नहीं है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने जिले की मनावर, गंधवानी, बदनावर और धार विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मंच से धार के लोगों को किया प्रणाम
धार में केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मंच से सबसे पहले मां वांग्देवी, गढ़ कलिका, बाबा धारनाथ, सिद्धेश्वर को प्रणाम किया। इसके बाद राजा भोज की नगरी के लोगो को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आपको बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है नगर में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हो गई है, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होकर भूमि पूजन सम्पन होगा। मक्सी- गोधरा रेलवे लाईन का कार्य प्रगतिरत हैं शीघ्र ही धार को रेल की सुविधा मिलेगी। इस आदिवासी जिले में नर्मदा सिचाई परियोजना मिलाना बड़ी बात है। लॉ कॉलेज भी प्रारंभ होकर उसके नवीन भवन हेतु 11 करोड़ की स्वीकृति हो चुकी हैं। तिरला में महाविद्यालय की स्वीकृति, पीथमपुर में श्रमिक बीमा अस्पताल की स्वीकृति भी हो गई है।
कांग्रेस का गरीब कल्याण से कोई लेना देना नहीं
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस का गरीबों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने पिछले 18 सालों में दलितों, युवा और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए काम किया। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो प्रदेश का क्या हाल था और आज कितना अंतर आया है। प्रदेश में पहले 60 हजार किलोमीटर सड़के थी आज 5 लाख 10 हजार किलोमीटर सड़कें हो गई। पहले केवल 64 हजार पर्यटक प्रदेश घूमने आते थे आज ये आंकड़ा 9 करोड़ तक पहुंच गया है। पहले केवल प्रदेश में 150 आईटीआई थी अब बढ़कर 1 हजार हो गई। सारा परिवर्तन भाजपा की 18 सालों की सरकार में हुआ है।
कांग्रेस ने धारा 370 को गोद में खिलाया
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में हमेशा धारा 370 को बच्चे की तरह पालने का काम किया और कश्मीर की जनता को गुमराह करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ साल पहले राम मंदिर की तारीख पूछती थी। मैं बताना चाहता हूं कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया गया। केदारनाथ और बद्रीनाथ का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि अगर वापस कमलनाथ सरकार आई तो योजनाओं पर ताला लग जाएगा, जैसा 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने किया था।


Post A Comment: