धार~कार्रवाई-खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सामग्रियों के नमूने~~



धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में दीपावली एवं अन्य त्यौहारो को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरजी माउटा एवं अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया द्वारा आमजन को सुरक्षित मावा एवं मिठाई मिल सके, इस उद्देश्य से जिले के बदनावर, कुक्षी, गंधवानी में कार्रवाई की गई। कार्रवाई में बडी चौपाटी बदनावर स्थित श्री बालाजी स्वीट्स बेकरी एंड रेस्टोरेंट से मावा, भैंसोला चौपाटी बदनावर स्थित धाकड़ किराना एंड रेस्टोरेंट से मावा एवं मावा बर्फी का नमूना, श्री कृष्णा किराना एवं होटल से मावा बर्र्फी एवं सोन पपडी का नमूना, ग्राम भंैसोला में जयंती मांगीलाल जैन की किराना दुकान से घी का नमूना, बस स्टैंड बदनावर स्थित श्री रामकृपा दूध डेयरी से मावा के नमूना, कुक्षी में सुसारी स्थित ग्वाला डेयरी उत्पाद से दुध कतली, गंधवानी स्थित श्री महाकाल केटरर्स से बेसन लड्डू, श्रीकृष्णा दुध डेयरी से मावा एवं पेड़ा का नमूना, गंधवानी स्थित श्री खाटूश्याम राजस्थान मिष्ठान भण्डार से मलाई बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेशक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है, जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
चित्र है 11धार1-
Share To:

Post A Comment: