धार~श्री सांवरिया सेठ मंदिर धार पर श्रीमद भागवत कथा आरम्भ~~
धार स्थानीय त्रिमूर्ति महादेव मंदिर पर 18 महापुराण समिति द्वारा करवाई जा रही18 महापुराण की श्रृंखला में पंचम श्रीमद् भागवत महापुराण का आज शुभारंभ हुआ आज कथा के प्रथम दिवस प्रातः 10:00 बजे 18 महापुराण समिति की ओर से पंडित रमाकांत जी व्यास के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो त्रिमूर्ति नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर पहुंची कलश यात्रा में पुरुष पीले वस्त्र में तथा महिला लाल साड़ी में अपने सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी एवं गणमान्य भक्तगण डीजे की धुन पर थिरकते हुए श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे कलश यात्रा का जगह जगह भव्य रूप से स्वागत किया गया आज कथा के प्रथम दिवस भागवताचार्य पंडित रमाकांत व्यास के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का महात्मय बताया गया तथा कथा क्यों श्रवण की जानी चाहिए तथा कथा श्रवण करने से क्या फायदे होते हैं तथा कथा श्रवण करने वालों को सात दिवस किन किन नियमों का पालन करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया मां गंगा का" भागीरथ जी ने भगवान से पृथ्वी पर इसलिए अवतरित करवाया था कि वे अपने पितरों का उद्धार कर सकें और इसीलिए श्रीमद् भागवत पुराण में उक्त बातें आई हैं की श्रीमद् भागवत कथा जो भी श्रोता सुनते हैं तथा जो भी भक्त श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करवाते हैं उनके जीवन से पितृ दोष की मुक्ति होती हैं तथा उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति एवं उन्नति प्राप्त होती है । श्रीमद् भागवत महापुराण 25 नवंबर 2023 तक अविरल रूप से चलेगी कथा श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर आयोजित की जा रही है कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक है 18 महापुराण समिति के प्रमुख अशोक मनोहर जोशी ने 18 महापुराण समिति के अध्यक्ष श्री स्वयं प्रकाश सोनी सहित धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि सात दिवस तक कार्तिक मास के इस पुनीत अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें उक्त जानकारी समिति के डॉक्टर अशोक शास्त्री के द्वारा दी ।


Post A Comment: