धार~सियार के हमले में दो घायल ~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। धामनोद के ग्राम पिपलाज में रात करीब 8 बजे जंगली जानवर सियार ने गांव में आकर दो लोगों पर हमला कर दिया। आसपास ग्रामीणों के दौड़ने पर जानवर भाग गया। घायलों को उपचार के लिए धामनोद अस्पताल जाया गया। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलाज में जंगली जानवर सियार कुत्तों का पीछा करते हुए गांव में घुस आया। जिसे देखकर ग्राम में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सियार ने घर में मौजूद लोगों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दो लोग रमेश रामा उम्र 45 वर्ष व गेंदाबाई रामा उम्र 60 वर्ष को सिर में गंभीर रूप चोंट आई है। साथ ही एक गाय पर भी हमला किया। दोनों घायलो को उपचार हेतु धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
Share To:

Post A Comment: