*खेतिया~ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा चलित झांकी द्वारा जनजागरण* ~~



खेतिया,,,,ब्रम्हकुमारी दीदी के द्वारा परमात्मा के अवतरण होने की बात पर कुंभकर्ण अचानक जाग गया ,सभी को नेक राह पर चलने की सीख देता हुआ यह दृश्य था खेतिया नगर में कुंभकर्ण की झांकी का,जागरूकता रथ माउंट आबू से नगर में आया जिसके संचालन करने के पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष श्री दशरथ आनंदा निकुम , नगर परिषद उपाध्यक्ष चेतन संचेती , महामंत्री सचिन चौहान, पार्षदगण, प्रमुख अतिथियों और गणमान्य जनों की उपस्थिति में रथ के पूजनकर,,रिबन काट शुभरम्भ किया,प्राप्त जानकारी अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में अलग अलग स्थानों पर परिवर्तन रथ के माध्यम से जागरूकता की जा रही हे,झांकी का प्रमुख उद्देश्य नशा मुक्ति,सामाजिक वेमनस्यता समाप्त करते हुए मानव धर्म के प्रति जागरूक करना है।इस बहुउद्देशीय झांकी का प्रदर्शन खेतिया व इससे जुड़े ग्रामो में किया जा रहा है ।

 झांकी की प्रदर्शनी में शहादा से ब्रम्हकुमारी विद्या दीदी, शिला दीदी, खेतिया से कविता दीदी,राजेश्वरी दीदी,छाया दीदी, रत्ना दीदी सहित अन्य दीदीया मोजूद रही। खेतिया नगर एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे 
खेतिया से राजेश नाहर
Share To:

Post A Comment: