धार~जब्त राजसात वाहनों की हुई नीलामी, 1.4 करोड़ राजस्व मिला~~
आबकारी विभाग में 100 वाहनों के लिए 1108 आवेदन आए~~
धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गुरूवार को आबकारी अधिनियम के तहत जप्त राजसात 100 वाहनों की नीलामी पूर्ण की गई। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर ने बताया कि 103 राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया हेतु 17 मई तक कुल 1234 आवेदन विक्रित किए थे। जिसमें आबकारी कंट्रोल रूम धार में वाहनों की नीलामी में प्राप्त टेंडर आवेदन को खोलने हेतु शामियाना, कुर्सी एवं अन्य व्यवस्थायें की गई। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रदेश के विभिन्न जिलों से बहुत से इच्छुक टेंडरदाता सम्मिलित हुए। संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। वाहन नीलामी हेतु निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी (विद्युत एवं यांत्रिकी) लोक निर्माण विभाग श्री टटवाडे और जिले का संपूर्ण आबकारी अमला उपस्थित रहा।
आवेदन विक्रय से 6 लाख 17 हजार की हुई आय
श्री सांगर ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में विक्रित किए गए 1234 आवेदनों के विरुद्ध 100 वाहनों पर 1108 आवेदन प्राप्त हुए। नीलामी प्रक्रिया में टेण्डरदाताओं के सामने टेंडर बॉक्स खोलकर प्रत्येक सरल क्रमांक पर प्राप्त टेण्डरों की छटनी, दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज सही होने पर भाग-2 खोलकर तुलनात्मक पत्रक तैयार किया गया। सरल क्रमांक पर प्राप्त टेण्डर आॅफरों में से उच्चतम आॅफर को सफल टेंडरदाता का लाउडस्पीकर पर वाचन कर उपस्थित सभी टेंडरदाताओं को अवगत कराया गया। साथ ही टेंडरदाताओं द्वारा ली गई आपत्तियों का उपस्थित अधिकारियों ने निराकरण किया। नीलामी प्रक्रिया में 100 वाहनों की निर्धारित आॅफसेट प्राईज 21 लाख 34 हजार 250 रुपए के विरुद्ध एक करोड़ 32 लाख 54 हजार 646 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई जो कि आॅफसेट प्राईज का 621.04 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त टेंडर आवेदनों के विक्रय से 6 लाख 17 हजार रुपए के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हुई। उल्लेखनीय है कि धार आबकारी के इतिहास में पहली बार एक साथ 100 वाहन नीलाम हुए हैं जिनसे लगभग 1.4 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।


Post A Comment: