*बड़वानी~खेतिया में नहीं है यात्री प्रतिक्षालय* ~~



खेतिया,,,,महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के सीमा पर बसा मध्य प्रदेश का शहर खेतिया है जहां से मध्य प्रदेश से होकर महाराष्ट्र गुजरात का परिवहन होता है। मध्यप्रदेश के खेतिया से होकर अंतर प्रांतीय परिवहन होता है किंतु यहां से आने जाने वाली बसों के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है वही वर्षो पुराने बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई यात्री प्रतिक्षालय भी नहीं जिसके चलते यात्री सड़क किनारे खड़े रहते हैं जहां से बसें उन्हें लेकर आती जाती है।    


खेतिया शहर में पुराना बस स्टेशन है जिसके अंदर जाकर बस बाहर निकाल पाना संभव नहीं है इस स्थान पर कोई यात्री प्रतिक्षालय भी नहीं है। मध्यप्रदेश का यह शहर जो मध्य प्रदेश का प्रवेश द्वार कहा जाता है जिसकी सीमा से यात्री अंतर राज्य परिवहन करते हैं यहां से होकर यात्री महाराष्ट्र के नंदूरबार मुंबई ,पुणे ,गुजरात के सूरत,बड़ोदा अहमदाबाद वअन्य शहरों की ओर आवागमन करते हैं, वही नियमित बसें सूरत, धुलिया ,दोंडाईचा नंदुरबार, शहादा आदि संचालित होती रहती है। अंतर राज्य परिवहन स्थल होने के बाद भी यहां एक सुव्यवस्थित बस स्टेशन का आभाव है,जिसके चलते यात्री सड़कों पर वाहनों की प्रतीक्षा करने को मजबूर है। पूर्व में नगर पंचायत द्वारा बस स्टेशन के विकास हेतु कार्य प्रारंभ किया गया जिस पर कुछ दुकानें जरूर बनी किंतु यात्रियों के लिए प्रतिक्षालय नहीं बन पाया। स्थानीय बस स्टेशन पर न बस प्रवेश कर सकती है ना यात्रियों को बैठने का स्थान है जिसके चलते एक सुव्यवस्थित बस स्टेशन की आवश्यकता खेतिया शहर में महसूस की जा रही है।

खेतिया शहर में यात्रियों हेतु सुविधाओं के नाम पर कुछ नही है,भीषण गर्मी में यात्री सड़क किनारे बैठकर, खड़े रहकर बस की प्रतीक्षा करने को मजबूर है।
मुख्य नप अधिकारी श्री मोहन अलावा ने बताया कि शिघ्र अस्थायी तौर पर बस स्टैंड पर शेड़ बना कर यात्रियों हेतु व्यवस्था शिघ्र करवायी जायगी।

 मप्र के प्रवेश द्वार खेतिया से यात्रियों को अंतरराज्यीय परिवहन के चलते यात्रियों को सुविधा कब तक मिलेगी यह तो पता नही,,नप को शीघ्रतिशीघ्र इस सम्बंध में कोई ठोस योजना बनाकर कार्य करना चाहिए।बस से परिवहन हेतु आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना आवश्यक है।
खेतिया से राजेश नाहर
Share To:

Post A Comment: