धार~पीसीसी सचिव बुंदेला ने किया धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब का स्वागत~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )

 गुरुवार को बोहारा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का धार बोहरा समाज धार के आमीन साहब, शेख शब्बीर भाई के नेतृत्व में समाज के लोगों ने धर्मगुरु का धार बाईपास हाईवे रोड पर नौगांव थाना के सामने स्वागत किया। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला ने अपने सभी कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मजहर हुसैन, समाजसेवी सैफुद्दीन सैफी, मप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह डंग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा टोनी, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद सेनापति, पूर्व पार्षद कमल राठौड़, पार्षद ईश्वरसिंह ठाकुर, ऋषि भार्गव, लोकेश मकवाना, शकील खान, रोहित कामदार, महेश बुंदेला, मनीष भार्गव, सुकलाल चौहान, लड्डू सोनी, रोहित ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी राजू शर्मा ने दी।
Share To:

Post A Comment: