धार~सीएम राइज स्कूल के लिए वॉटर, इलेक्ट्रिसिटी ,रोड एक्सेस क्लियर रहे-कलेक्ट~~

जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे उन्हें ब्लैक लिस्ट कर हटाएं~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

सीएम राइज स्कूलों में वॉटर, इलेक्ट्रिसिटी, रोड एक्सेस क्लियर रहे। जल निगम से संपर्क कर वहां पर पानी का कनेक्शन करवाए। परिसर में शिक्षा आइकॉन के स्टेच्यू भी लगवाएं। इन भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिसायकल को लेकर भी प्लानिंग करें। भवनों की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक में दिए।
एलाइनमेंट क्लीयर रखे
कलेक्टर ने कहा कि रेलवे लाइन को लेकर एलाइनमेंट क्लियर रखें। भू अर्जन को लेकर कहीं भी कोई प्रोजेक्ट में देरी ना हो। सभी विभाग अपने भू अर्जन के प्रकरणों को क्लियर रखें। पीआईयू विभाग अपने अप्रारंभ कार्य को शीघ्र ही शुरू करें। कहीं भी कोई कार्य अतिक्रमण को लेकर नहीं रुके। पीथमपुर संयुक्त तहसील कार्यालय, कुक्षी अनुभाग अधिकारी कार्यालय का कार्य जल्द प्रारंभ करें । एसडीएम गणपुर में आ रही अतिक्रमण की समस्या को क्लियर करें । जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है, उन्हें ब्लैक लिस्ट कर हटाए। निर्माण एजेंसी राजस्व विभाग से संबंधित दिक्कतों से एसडीएम को अवगत कराएं। एसडीएम उन दिक्कतों का शीघ्र निराकरण करवाएं। बैठक में अपर कलेक्टर केएल मीणा सहित निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: