झाबुआ~3 माह बाद भी शहर की 79 अवैध कॉलोनियां वैध नहीं,क्योंकि अब तक ले-आउट का प्रकाशन ही नहीं हो सका~~
कछुआ रफ्तार -वर्ष 2016 से पहले अस्तित्व में आई अवैध कॉलोनियों को करना है वैध, हर काम में हो रही देरी~~
शहर में अवैध कॉलोनी को वैध किए जाने की कार्रवाई कछुआ गति से चल रही है। तीन महीने बीतने को जा रहे हैं। अवैध कॉलोनी को वैध किए जाने के लिए उसका ले-आउट तक प्रकाशन अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि नगरपालिका इंजीनियर धीरेंन्द्र रावत का कहना है कि लगभग ले-आउट तैयार हो गए हैं। एक सप्ताह में दावे आपत्ति मंगाकर उनका फायनल प्रकाशन कर दिया जाएगा। बता दें कि शहर में 79 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां है। वहीं इन कॉलोनियों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले साल सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने वाले नियमों में बदलाव किया। साथ ही नए नियमों के तहत वर्ष 2016 से पहले अस्तित्व में कॉलोनियों को वैध किए जाने की नगरपालिका ने कार्रवाई शुरू की।
15 दिन में होना था सर्वे .................
3 माह बाद नहीं बने ले-आउट अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगरपालिका सीएमओ ने जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में संबंधित पटवारी, नगरपालिका इंजीनियर,टाइम कीपर,वार्ड प्रभारी की संयुक्त टीम बनाई थी। साथ ही 15 दिन में इन्हें सर्वे पूर्ण करना के लिए कहा गया था। लेकिन तीन महीने बीतने को जा रहे हैं। अब तक ले-आउट तैयार नहीं हो पाए हैं। जबकि ले-आउट तैयार होने के बाद इन कॉलोनियों में कितना खर्चा आएगा यह तय होगा।
अभी एक से दो सप्ताह का लग सकता है..........
नगरपालिका इंजीनियर के अनुसार ज्यादातर कॉलोनियों के ले-आउट तैयार तैयार नहीं हो पाए हैं। दावे आपत्तियां लेने के बाद इनका फायनल ले-आउट का प्रकाशन होगा, जिसके उपरांत इन कॉलोनियों को वैध किए जाने की कार्रवाई होगी। इस पूरी कवायद में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है।
डेवलपमेंट चार्ज देना होगा...........
नपा ड्राइंग-डिजाइन व डीपीआर तैयार करेगी। उसके बाद उसका प्रकाशन किया जाएगा और प्रत्येक कॉलोनी में डेवलपमेंट और क्षेत्र के हिसाब से राशि तय होगी। इसके बाद वैध होने वाली कॉलोनियों में रहने वालों को अपना भवन,भूखंड वैध करवाने और नई बिल्डिंग निर्माण की परमिशन से पहले संबंधित नपा कार्यालय में आवेदन देने के साथ निर्धारित डेवलपमेंट चार्ज और आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा। फिर एनओसी जारी की जाएगी। पहले से बन चुके मकानों की कंपाउंडिंग होगी।
आम जनता को होंगे ये फायदे..................
अवैध से वैध होने का बड़ा फायदा यह होगा कि कॉलोनी में नगरीय निकाय के जरिए सड़क,बिजली,पानी की सुविधा मिलेगी। निर्मित मकानों के नक्शे स्वीकृत होंगे। साथ ही लोग निर्माण के लिए बैंक से लोन भी ले सकेंगे।
नगरपालिका परिषद झाबुआ शहर की सीमा में यह कॉलोनियों होना है वैध............
नगरपालिका परिषद झाबुआ क्षेत्र में इन कॉलोनियो को वैध करना है। वार्ड क्र.1-कुशलपुरा-राजेश पिता देमा,कुशलपुरा-राजेश पिता देमा,कुशलपुरा तोलसिंह,जामसिंह बबुलाल देवसिंह,कुशलपुरा,कालेज रोड-शीला विनोद बाबेल, कुशलपुरा-भरत बामनिया-वार्ड क्र.4-अमन कालोनी-अब्दुल गनी मोहम्मद पिता अब्दुल मजीद ,अमन कालोनी-कलम खॉ पिता मोहम्मद नवाबखॉ, अमन कालोनी-अहमद शाह पिता जुम्मन शाह, अमन कालोनी-मोहम्मद हनीफ, इब्राहिम ,वार्ड क्र.9-बाबेंल कम्पाउण्ड-शुगरा बी पति मोहम्मद सुलेमान,बाबेंल कम्पाउण्ड-सज्जन बाई पति शांतिलाल जैन,मोलीशेरी टेकरी-पिदिया पिता मडू,बाबेंल कम्पाउण्ड-नूरूलहक,अनवारूलहक-वार्ड क्र.11-मोजीपाडा-सुमा बेवा नन्नू ,लालूतोलिया,मोजीपाडा- शांता- धन्ना , राकेश ,राजेश,मोजीपाडा-सुन्दर बाई बेवा जामसिंह,मुकेश,बबलु पिता जामपसिंह,मोजीपाडा-सुल्तान पिता रामचन्द्र,मोजीपाडा-मन्नु सकरिया, मोजीपाडा-बसंत,अनसिंह,मानसिंह ,खुमसिंह पिता धन्ना मोजीपाडा-भुरसिह पिता नानसिंह अजनार,मोजीपाडा-रमेश,कालू,रामू,मुकेश पिता अन्नु.मोजीपाडा-भूरी बेवा जोसफ, राकेश,सोनू,मोनू, विजय पिता जोसफ, मोजीपाडा-फुलसिह,मानसिंह,सोनू पिता लिमजी,मोजीपाडा-चेनू,भानू,तारसिंह,नारू पिता धन्ना,मोजीपाडा-ललित पिता भारत सिह,मोजीपाडा-लालू,मालू पिता तोलिया,मोजीपाडा-जोगू,अन्नू,लक्ष्मी पिता किडया,मानसिंह,दिता,मोजीपाडा-पौदा पिता दलिया,मोजीपाडा-काला पिता बुचा,मोजीपाडा-मडु पिता धारजी-वार्ड क्र.13-माधोपुरा-तानु खरिस्ता, माधोपुरा-सज्जन बाई वज्जा भाई मंण्डोड, माधोपुरा-थावरी,विसरा टिटीया कालु माधोपुरा-बैनेडिक देवीसिंह,माधोपुरा-रामसिंह महेन्द्रसिंह पिता शंकर, माधोपुरा-टुल्ला, नानु,गाब्रियल,.मानसिंह हवसिंह किशनपुरी-चिमन सिंह, लक्ष्मण,अर्जन ,राजेश पिता गंगासिह दितु पिता भावसिंह, खेमचंद पिता भावसिंह, किशनपुरी-चेनसिंह पिता बुचा, किशनपुरी-खेरू निशा पति मुस्तफा,किशनपुरी-बालू पिता नानीया,किशनपुरी-अनिल पिता तुफान बालू,खुमसिंह पिता नानीया,किशनपुरी-अनिल पिता तुफान बालू,खुमसिंह पिता नानीया,किशनपुरी-अनिल पिता तुफान बालू,खुमसिंह पिता नानीया,किशनपुरी-तरेज बेवा बाबु राजू,राकेश,राहूल पिता बाबु,माधोपुरा-काली बैवा धन्ना,माधोपुरा-कमला पति बाबु, माधोपुरा-सज्जनबाई पति बज्जा,माधोपुरा-दिनेश,थामस पिता प्रकाश,गूमली बैवा प्रकाश,माधोपुरा-मोहन पिता भूरा,माधोपुरा-प्रकाश पिता थावरिया, माधोपुरा-नाना ग्राब्रियल टुला मानसिंह ,माधोपुरा-हाउसिंह पिता कस्सा,माधोपुरा-हाउसिंह पिता कसना, माधोपुरा-बाबु जोहकिम गुड्डू पिता मंगलिया,माधोपुरा-फ्रांसिस पिता नाना मावी, किशनपुरी-मुकेश धुनसिंह नाानजी,किशनुपरी-वार्ड क्र.14-रामकृष्ण नगर झाबुआ-नरेन्द्र पिता हिरालाल पंवार,रामकृष्ण नगर झाबुआ-सुनिल पिता सिन्दुरिया परमार, रामकृष्ण नगर झाबुआ -कैलाश,दिलीप, राजेन्द्र पिता सज्जनसिह ,रामकृष्ण नगर झाबुआ-चिमन सिंह, गंगासिंह पिता भावसिंह, खेमचंद पिता अनसिंह ,रामकृष्ण नगर झाबुआ-रमेश पिता फुलसिंह मोहन पिता दिता-वार्ड क्र.16-एलआईसी-संतोष पति लक्ष्मण,एलआईसी-संजय पिता रमेश वडखिया,उदयपुरिया-धन्ना पति नाना,गुड् पिता नाना,उदयपुरिया-पुनकी ,जगोई ,तोलिया,सोमसिह,शैतान-कालु ,मल्लू प्रेम,अरनाल पिता गुल्ला, विलयम,राजेश,कालीए योहिनी-गुल्ला,बाबु ,नाना,जोजु कलसिह,भलजी,विष्णु रवि,सोमला,बहादुर,रेमु ,राजेश,प्रताप,उदयपुरिया-भवरलाल शौभागमल शुशिला भवंरलाल,उदयपुरिया-कुतुबुद्वीन कुरबान हुसेन पिटोल वाला,उदयपुरिया-संजय पिता नगीनलाल काठी,उदयपुरिया-विजेन्द पिता बाबुलाल जाटोव,उदयपुरिया-अब्दुल मजीद,अब्दुल गफूर पिता अब्दुल रेहमान,उदयपुरिया-अब्दुल मजीद,अब्दुल गफूर पिता अब्दुल रेहमान, उदयपुरिया- शासकीय कर्मचारी गृहनिर्माण सहकारी समिति अध्यक्ष रामेशवर भूरूलाल,उदयपुरिया-सितारी पति कैलाश वडखिया उदयपुरिया-वार्ड क्र.17-जयंतीलाल पिता सुजानमल जैन-वार्ड क्र.18- सिद्वेश्वर कालोनी के पास झाबुआ सोभाना पति सुरेन्द्र काकरिया,सिद्वेश्वर कालोनी के पास झाबुआ-सुरेन्द्र काकरिया,सिद्वेश्वर कालोनी के पास झाबुआ-निर्मल मेहता,टीचर्स कालोनी झाबुआ-अध्यक्ष टीचर्स कालोनी,टीचर्स कालोनी झाबुआ-अध्यक्ष न्यू टीचर्स कालोनी को चिंहित किया गया है। इन्हें नए नियमों के तहत वैध किया जाना है।
उपरोक्तानुसार नगर पालिका परिषद झाबुआ की सीमा में अनधिकृत कालोनियों चिन्हित किया गया है जिसे म.प्र.नगरपालिका (कालोनी विकास) नियम 2021 के नियम 23 (3) के अंतर्गत प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। जिसके दल प्रभारी -धीरेंन्द्र रावत-इंजीनियर नगर पालिका,सदस्य-सुरेष गणवा,पुनिया परमार ,नानुराम मेरावत ,अर्जून मेडा व ठाकुरसिह भुरिया आदि सम्मिलित थे।
ले-आउट तैयार हो रहे............
शहर में वर्ष 2016 से पहले अस्तित्व में आई 79 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई चल रही है। कॉलोनियों के ले-आउट तैयार हो रहे हैं। एक सप्ताह में दावे आपत्तियों के लिए इनका प्रकाशन होगा। संबंधित कॉलोनियों की ड्राइंग डिजाइन व डीपीआर के लिए कंसल्टेंट नियुक्ति के साथ आगे की तैयारी करेंगे, इसके बाद फायनल ले-आउट प्रकाशित करेंगे। 31 मई के पहले तक हम सभी तैयारियां कर लेंगे।
..............................धीरेंन्द्र रावत-इंजीनियर-नगर पालिका-झाबुआ




Post A Comment: