धार ~मानव सेवा कल्याण समिति की अनुकरणीय पहल ~~
धार में शीघ्र ही नेत्र बैंक की होगी स्थापना~~
मानव सेवा कल्याण समिति के द्वारा विगत दिनों बलिदान दिवस पर एक महा अभियान के अंतर्गत 150 के लगभग नेत्रदान के संकल्प पत्र भराए गए थे,लेकिन धार नगर में नेत्रों को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अत: नेत्रदान के पश्चात उन्हें 6 घंटों की अवधि के दौरान इंदौर भेजना पड़ता था क्योंकि इस अवधि के पश्चात नेत्र का कार्निया खराब हो जाता है और वह किसी को ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता था। इस समस्या को लेकर धार मानव सेवा कल्याण समिति के संरक्षक मिलन पाल, सहसंयोजक विजय गवली, उपाध्यक्ष प्रवीण तोमर, प्रफुल्ल जैन एवं सोनू गायकवाड ने इंदौर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधिवष्ठा संजय दीक्षित से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया।
बैंक चालू करने के दिए निर्देश
श्री दीक्षित ने धार भोज हॉस्पिटल के संबंधित डॉक्टरों से विचार-विमर्श कर धार में नेत्र बैंक चालू करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं अपनी सहमति प्रदान की। इस प्रकार अब नेत्रदान के पश्चात कार्निया को संरक्षित करने के लिए इंदौर या किसी अन्य पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। लंबे समय तक हम सुरक्षित रख पाएंगे। धार मानव सेवा कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री दीक्षित का आभार माना। जानकारी समिति के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने दी।


Post A Comment: