धार~6 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, भोपाल में रेप का प्रकरण भी है दर्ज~~

महंगी कारों और क्लब के शौक को पूरा करने के लिए लोगों को ठगता था~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

पुणे के महाराष्ट्रीय परिवार की युवती को नौकरी लगाने के नाम पर करीब 6 लाख की ठगी करने वाले आरोपी शरद पिता हरिशंकर पाटीदार ग्राम सगवाल को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पुणे निवासी शिवनाथ भेंगड़े की शिकायत पर शुक्रवार 4 मई को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात उसके कई कारनामें सामने आए है। जिसमें भोपाल में रेप का प्रकरण दर्ज होने के साथ जिले में धोखाधड़ी के मुकदमें भी दर्ज है। पुलिस अभी और पूछताछ कर रही हैै। सायबर सेल टीम द्वारा आरोपी के पास मिले मोबाइल के फोन-पे व गुगल-पे अकाउंट में लेन-देन के ट्रांक्जेक्शन हिस्ट्री एवं अन्य टेक्निकल बिंदुओं पर लगातार जांच की जा रही है।  
विवाह वेबसाईड से बनाता है दोस्त
ग्राम सगवाल निवासी आरोपी शरद पाटीदार विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है। इसके बावजूद आरोपी शादी डॉट काम जैसी विवाह वेबसाईडों पर अपनी प्रोफाईल स्वयं को कुंवारा बताकर आईडी बनाता है और युवतियों से दोस्ती करता है। इसके साथ उनसे ठगी और योन शोषण भी करता है। ऐसे ही एक मामले में गोविन्दपुरा थाना भोपाल में वर्ष 2022 में युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज कराया था। आरोपी ने युवती से विवाह वेबसाईड के माध्यम से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए और करीब ढ़ाई लाख रुपए की ठगी भी की थी। इस मामले में उसके खिलाफ दर्ज प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है।  
शौक पूरा करने के लिए ठगी
पूछताछ में आरोपी शरद ने बताया कि उसे महंगे क्लब, बार और होटलों में जाने का शौक है। इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए वह ठगी का वारदात करता है। हालांकि कोतवाली पुलिस पुणे के परिवार के साथ ठगी के जिस मामले में उसे गिरफ्तार करके लाई थी। उसने ठगी से इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे आॅनलाईन पैसों के ट्रांजेक्शन उसके खाते में होने के रिकार्ड दिखाए। इसके बाद आरोपी ने ठगी करना स्वीकार किया है।  
पहले से ठगी का प्रकरण है दर्ज
आरोपी शरद ने सिर्फ पूणे निवासी परिवार को ही नौकरी के नाम ही नहीं ठगा है। इसके पूर्व 2020 में उसके विरुद्ध आकाश नाम के युवक की नौकरी लगाने के नाम पर उसके पिता मुकेश पिता मोतीराम बिरला के साथ करीब पौने दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला भी दर्ज है। इस मामले में शरद के साथ उसका दोस्त विकास राठौर निवासी केसरपुरा थाना अमझेरा भी आरोपी है।  
इनकी रही भूमिका
इस मामले में सीएसपी देवेन्द्र धुर्वे ने तत्परता के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस और सायबर अपराध शाखा को निर्देशित किया था। जिसके बाद सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक भेरूसिंह देवड़ा, रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक गुलसिंह, राजेश, आरक्षक बलराम, राहुल, प्रशांत एवं थाना प्रभारी कोतवाली धार निरीक्षक दीपक चौहान, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला की भूमिका रही।
Share To:

Post A Comment: