धार~कार्रवाई- अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1008 पेटियां बियर बरामद~~
गंधवानी पुलिस ने की कार्रवाई, करीब 71 लाख का मश्रुका बरामद~~
जिले में अवैध शराब परिवहन के मामलों में तेजी आई है। अच्छी बात यह है कि परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई भी रफ्तार के साथ हो रही है। बीते दो दिनों में आबकारी और पुलिस ने करीब 1600 पेटी शराब जब्त की है। जिसमें अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई गंधवानी पुलिस द्वारा शनिवार को घेराबंदी करके एक ट्रक में रखी 1008 पेटियां शराब जब्त करने के साथ की गई है। इस मामले की जानकारी शनिवार को पत्र परिषद् में एसपी मनोजसिंह ने दी। उन्होंने बदनावर में पकड़ाई करीब 70 पेटी शराब की भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई के 1 दिन पूर्व ही गुणावद में आबकारी विभाग ने 520 पेटियां अवैध शराब जब्त की थी।
सख्त कार्रवाई के मुड़ में पुलिस
एसपी मनोजसिंह ने बताया कि जब्त शराब के बैच नंबर का मिलान किया जा रहा है। इसके आधार पर इसकी निर्माण फैक्ट्री सहित अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध शराब और धंधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। गंधवानी पुलिस की कार्रवाई में ड्रायवर को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। अभी जो कार्रवाई हो रही है उसमें परिवहन वाहनों के साथ परिवहनकर्ता भी पकड़े जा रहे है।
यह है मामला
गंधवानी पुलिस ने 1008 पेटी बियर ट्रक क्रमांक एमपी-09-एचएफ-9526 से बरामद की है। संभावना है कि शराब इस रास्ते से गुजरात की और ले जाई जा रही थी। शनिवार को सुबह शराब ट्रक खड़े होने की सूचना पर दो थानों की पुलिस ने घेराबंदी करके वाहन को पकड़ा है। इसमें वाहन चालक मुकेश पिता केरू सिंह निवासी आलीराजपुर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख है। कुल मश्रुका ट्रक सहित करीब 71 लाख रुपए आंका गया है। अवैध शराब परिवहन की सूचना एसपी को मिली थी। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को टीम बनाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था।


Post A Comment: