धार~नल लाईन में आ रहा नाली का गंदा पानी, रहवासियों ने की शिकायत~~

कलेक्टर से मिलकर बोले दूषित पानी पीने से बच्चे-बुजुर्गों का हो रहा स्वास्थ्य खराब~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

जनता कॉलोनी माता मंदिर क्षेत्र के रहवासियों ने नलों से नाली का गंदा पानी आने की शिकायत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से की। इस दौरान रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में करीब 40-45 साल पुरानी पानी की लाईन है, जो वर्तमान में जीर्णशीर्ण हो चुकी है। लाईन क्षतिग्रस्त होने से उक्त पानी की लाईन में ड्रेनेज का पानी सभी घरों के नलो में आ रहा है। पूरा गंदा पानी पीने के पानी की लाईन में मिल रहा है। उक्त पानी पीना तो दूर अन्य कामों में भी उपयोग में नहीं आ रहा है।
कई बार सौंपे नपा को आवेदन
रहवासियों ने कलेक्टर को बताया कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियां सहित नगरपालिका को आवेदन दिए गए। हर बार यही कहा जाता ह कि अभी बजट नहीं है, कर्मचारी नहीं है। दूषित पानी की वजह से बच्चे व बुजर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। रहवासियां ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मजबूरीवश सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत करेंगे व उग्र आंदोलन करंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगरपालिका की रहेगी।
Share To:

Post A Comment: