धार~आयशर वाहन घर में घूसा, चालक नशे में  ~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

जीराबाद के ग्राम खेडी बलवारी में एक आईसर मकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में धुत था। जीराबाद पुलिस चौकी प्रभारी नारायण कटारे को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयशर वाहन मुख्यमंत्री की 21 मई की सभा की सामग्री लेकर गंधवानी आ रहा था। घटना में गरीब आदिवासी किसान का मकान व मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी प्रभारी ने पंचनामा बनावाया। वहीं आयशर वाहन के चालक को मेडिकल के लिए गंधवानी भेजा। गंधवानी थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
Share To:

Post A Comment: