धार~कांग्रेस सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 500 में टंकी, महिलाओं को देंगे प्रतिमाह 1500 रुपए~~
बदनावर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की सभा, कहा- कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम पुन: प्रारंभ करेंगे
पत्र परिषद् में कहा- घोषणाएं की प्रदेश को चौपट किया, चुनाव आए तो मुख्यमंत्री शिवराज को बहनें भी याद आने लगी~~
पूर्व बजरंग दल संयोेजक अर्जुन राठौर के कांग्रेस में शामिल होने पर नाथ ने पहनाया दुपट्टा, लगे जय-जय बजरंग बली के जयकारे~~
इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अलग-अलग क्षेत्रों में दौरे कर रहे है। गुरुवार को धार जिले के बदनावर विधानसभा में श्री नाथ ने आमसभा को संबोधित किया। इस आम सभा में उनके निशाने पर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रहे। उन्होंने कहा कि चौहान केवल मुख्यमंत्री ही नहीं भूमिपूजन मंत्री भी बन गए हैं। भाशण की मशीन, घोषणाओं की मशीन तो थे ही और अब झूठ की मशीन भी बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित वचन पत्र में आम लोगों को दी जाने वाली राहतकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस की सरकार बनवाएं। हम 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ करेंगे। 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, महिलाओं को 500 में घरेलू गैस की टंकी दी जाएगी। 1500 रुपए प्रतिमाह नारी सम्मान योजना में मिलेगा। वहीं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम पुन: शुरू करने की बात कही।
बिजली-टंकी का पैसा बचेगा, होगी प्रगति
बदनावर के सब्जी मंडी प्रांगण में आम सभा को संबोधित करते हुए श्री नाथ ने कहा कि हमारे दिल-दिमाग में समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सशक्त और सुदृढ़ बनाने की सोच है। यदि उसे 100 यूनिट बिजली बिल से राहत मिलेगी तो हमारा गरीब, आदिवासी, किसान सशक्त बनेगा, उसकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और गांव की किराने की दुकान भी चलेगी। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों को यदि 1500 रुपए मिलेंगे और रसोई चलाने के लिए 500 रुपए में सिलेण्डर मिलेगा तो वे अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवा पाएगी।
कांग्रेस सरकार ने बसाया पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र
श्री कमलनाथ ने आज धार जिले की इस पावन भूमि को नमन करते हुएकहा कि यहां आकर मुझे बेहद खुशी हुई, मुझे दुख भी होता है क्योंकि मुझे याद है कि कांग्रेस सरकार ने धार के पीथमपुर को आद्योगिक हब बनाने में कोई कसर नहीं रखी। 18 सालों की भाजपा सरकार ने पीथमपुर को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया। यहां जिस हिसाब से औद्योगिक विकास होना था, नहीं हुआ। इससे प्रदेश भर में बेरोजगारी बढ़ी। प्रदेश का अधिकांश नौजवान पीथमपुर में रोजगार की तलाश में आता है, लेकिन आज उसे भी यहां रोजगार के अभाव में भटकना पड़ रहा है।
वचन निभाया, 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया
श्री नाथ ने कहा कि 15 सालों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, हमने अपने नीति और नियत का परिचय देते हुए 27 लाख किसानों का कर्र्जा माफ किया। अकेले धार जिले में हमने 81 हज़ार किसानों का कर्ज माफ करके कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की शुरुआत की थी।आप सबने देखा कि कैसे वोटों से चुनी सरकार को गिराकर नोटों से भाजपा ने सरकार बनाई है। हम भी सौदा कर सकते थे, लेकिन हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। हमारी संस्कृति और संविधान की रक्षा के लिए हमने कुर्सी का सम्मान किया। हमारे मप्र की पहचान सौदे से नहीं होना चाहिए यह मेरी सोच थी। भाजपा ने खरीद-फरोख्त कर सत्ता हथिया ली।
यह थे मौजूद
सभा में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, देपालपुर विधायक विशाल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी, पीसीसी सदस्य कुलदीपसिंह बुंदेला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम, जिला संगठन मंत्री मधुरहिरोडकर, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, निरंजन सिंह पंवार, सुनील सांखला, निर्देश सोनगरा, अशोक डावर, अभिषेक टिंकू बना, शरदसिंह सिसौदिया, मनीष बोकड़िया, अमित जैन, मंण्डलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, आयटीसेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार, दिलीप निनामा, बबलु भाबर, मनोहर मकवाना, अशोक डावर, अनुप जायसवाल, घनश्याम डोडिया, चेतन सिंह राठौर, मुकेश होती, सुरेश पाटीदार, साजिद खान, परितोष राठौर, अतुल बाफना, विजय खराड़ी, घनश्याम डोडिया, कमल सिसौदिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
बॉक्स-1
चैतन्य हनुमान मंदिर पहुंचे कमलनाथ
सभा समाप्त होने के पश्चात पूर्व सीएम कमलनाथ महाराणा चौक पर स्थित चैतन्य वीर हनुमान मंदिर पहुंचे और सरकार बनने के बाद आने की मन्नत ली। बदनावर विधानसभा क्षेत्र से काफी लोग सभा सुनने के लिए पहुंचे और मुख्यमंत्री इशारों-इशारों में स्थानीय नेताओं को कई संकेत देकर गए। व्यस्तता में उन्होंने डॉ अभिषेक सिंह टिंकू बना और शरद सिंह सिसौदिया का मंच से नाम भी नहीं लिया। हालांकि स्वागत कड़ी में इनके नाम लिए गए। नेताओं ने 51 किलो का हार पहनाकर श्री नाथ का स्वागत किया। पूर्व धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम विशेष भूमिका में रहे।



Post A Comment: