झाबुआ~मुम्बई में सदगुरू शरणम शिविर का किया गया आयोजन ~~


झाबुआ। परम पुज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवन्त श्रीमद् विजय जयानंदसूरीश्वरजी म. सा. एवं मुनि मंडल की पावन निश्रा में मुंबई के श्री नाकोड़ा धाम में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 12 वर्ष से 25 वर्ष के बच्चों हेतु “सदगुरू शरणम” शिविर का आयोजित किया गया । इस शिविर में भाग लेने हेतु सुश्रावक संजय मेहता और रचित जैन के सानिध्य में झाबुआ के संस्कार मेहता ,आरव मेहता ,सुजल कोठारी,रिदम कोठारी,वीरम कोठारी,नमन कोठारी
नमन जैन,नयांश कटारिया,आदिश भंडारी ,आयु छाजेड, हित बाठीया, सक्षम गादिया,दर्श राठोर,हर्ष सेठिया,सोम्य संघवी,वंश डूंगरवाल , लक्ष घोड़ावत ,सिद्धम जैन और माहिर जैन इस शिविर में भाग लेने हेतु बच्चे नाकोड़ा धाम मुंबई गये थे। 

जैन धर्म का सूक्ष्म ज्ञान प्राप्त किया.......
 संजय मेहता एव रचित कटारिया ने बताया की इन बच्चों ने गुरू भगवंतों की शरण में रहकर जैन धर्म का सूक्ष्म ज्ञान प्राप्त किया। सभी बच्चे मुंबई एव आसपास के स्थानों का भ्रमण कर 2 मई को झाबुआ लौट गए। जैन सोश्यल ग्रुप (मेंत्री) के अध्यक्ष सहित पदाधिकारीयो एव सदस्यों ने महावीर बाग में इन सभी बच्चों का बहुमान किया गया । 
फोटो 

Share To:

Post A Comment: