झाबुआ~ माँ चामुंडा, तंदूरी एवं श्री राम रेस्टोरेंट पर संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही~~

अस्वास्थ्यकर दशाओं में रखा खाद्य पदार्थ पाया जाने पर मानक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध ~~

झाबुआ।संजय जैन ~~

अपर कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा गठित दल की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नाप तोल विभाग ,खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए झाबुआ के नेशनल हाईवे,करडावद बड़ी पर कुकुरमुते की तरह फैले होटलों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। जिसमे माँ चामुंडा,तंदूरी एवं श्री राम रेस्टोरेंट का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। 
अस्वास्थ्यकर दशाओं में रखा खाद्य पदार्थ पाया जाने पर मानक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध ......

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा माँ चामुंडा रेस्टोरेंट पर किचन का निरीक्षण कर तुवर दाल एवं आटा का नमूना लिया गया। वही तंदूर रेस्टोरेंट तथा श्रीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में किचन एवं रेफ्रिजरेटर में अस्वास्थ्यकर दशाओं में रखे खाद्य पदार्थ पाया गया। टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिसे जिला न्याय निर्णायक अधिकारी जिला झाबुआ के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से उपस्थित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा श्रीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस टंकियों का उपयोग करते पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। संयुक्त दल में राहुल सिंह अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कपिल कदम नापतौल निरीक्षक, सुरेश तोमर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी झाबुआ, संजय पाँचाल श्रम सहायक एवं कपिल साहू  उपस्थित रहे। आगामी दिनों में भी संयुक्त दल द्वारा लगातार जिले में निरीक्षण कर कार्यवाही की जायेगी।

अवैध परिवहन बिना संरक्षण के सम्भव नही..... 
प्रशासन को इस कार्यवाही के साथ जिले से गुजर रही अवैध टूरिस्ट बसों पर कार्यवाही करने की प्राथमिकता से आवश्यकता भी है। अधिकतर बसे टूरिस्ट परमिट के नाम पर जिले के आदिवासियों को जानवरो की तरह ठूस ठूस कर भरकर अन्य राज्य गुजरात के राजकोट तक परिवहन कर रही है।ऐसा हम नही मानते है कि आरटीओ को इसकी जानकारी न हो। बिना इनके संरक्षण इन अवैध बसों का संचालन हो ही नही सकता। प्रशासन को चाहिए कि  इसकी गंभीरता से जांच कर सभी अवैध बसों को भारी जुर्माने के साथ जप्त कर लेना चाहिए।

अधिकतर होटल अवैध बसों के बने हुए है दलाल....
प्राप्त जानकारी नुसार नेशनल हाईवे पर संचालित अधिकतर होटल वाले इन अवैध बसों के दलाल भी है। यात्रियों की मजबूरी के चलते इन्हें खाने और नाश्ते के नाम पर बेहद लूट भी रहे है। यदि इन पर प्रशासन नकेल कस दी तो इन अवैध बसों के संचालकों की रीढ़ की हड्डी ही टूट जाएगी ऐसा मेरा मानना है। अवैध बसों के संचालकों द्वारा लाखों का व्यापार किया जा रहा है लेकिन इनके पास इसका कोई लेखा जोखा ही नही है ना ही वे यात्रियों को टिकट जारी करते है।ऐसे में कोई बड़ी घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी....? अभी हाल में हुए भीषण बस हादसे से अभी तक प्रशासन को तो सीख ले लेना चाहिये थी और तुरंत इस ओर अपनी मुहिम प्रारंभ भी कर देना चाहिए थी।लेकिन लगता है कि वे शायद प्रभावी लोगो पर कार्यवाही करने की हिम्मत शायद नही जुटा पा रहे है। इस भीषण हादसे में बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी और 25 लोगो की मृत्यु भी हो गयी थीं। 
फ़ोटो-होटलों पर कार्यवाही करते हुए
Share To:

Post A Comment: