झाबुआ~अति रूद्र महायज्ञ स्थल का कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ लिया जायजा’~~
अधिकारियों एवं आयोजक कमेटी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश~~
जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत आने वाले श्रंगेश्वर महादेव धाम (झकनावदा) पर 6 मई से प्रारंभ होने वाले श्री 108 अति महारुद्र यज्ञ स्थल का झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ जायजा लिया। इसके साथ ही अपने प्रशासनिक अधिकारियों एवं यज्ञशाला समिति के प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही माही नदी के तट पर जाकर निरीक्षण कर समिति को निर्देश दिया कि आप यहां नदी के किनारे बेरीगेट लगवाए एवं रस्सी बांध कर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। जिससे यात्री नहाने के लिए नदी में उतरे तो उन्हें कोई घटना न होवे । इस अवसर पर पेटलावद एसडीएम अनिल राठौर, पेटलावद एसडीओपी सोनू डावर, रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित आयोजक समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
फ़ोटो


Post A Comment: