धार~दो पहिया वाहन चोर गिरोह धराया, 7 वाहन जब्त  ~~

धार। क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात रोकने व चोरी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसपी मनोज कुमार सिंह व एएसपी देवेन्द्र पाटीदार ने निर्देशित किया था। इसके तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार ने क्षेत्र में मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया। 17 मई को मुखबिर से मिली सूचना पर तीन विधी विरूद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। इनके कब्जे व निशादेही से थाना राजगढ़ से चोरी गई होंडा शाईन मोटर सायकल जप्त की गई। अपराधियों ने पूछताछ में थाना कोतवाली धार, पिथमपुर, जोबट अलीराजपुर व इंदौर से कुल 6 मोटर सायकल चोरी करना कबूल किया। अपचारियों से कुल 7 मोटर साइकिल कीमत 5 लाख रुपए की बरामद की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार, चौकी प्रभारी तिरला सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन, सिरदार, आरक्षक लाखन, सत्यपाल, वीरेन्द्र, प्रदीप भदौरिया व सुनील का सहयोग रहा।
चित्र है 17धार5-
Share To:

Post A Comment: