धार~5 टन मलबा उठवाया, 9 पर 12 हजार का जुर्माना~~
शासन निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद् धार द्वारा नगर में सीएनडी मलबा उठाने का कार्य वार्डों में दल बनाकर 14 मार्च 2023 से सीएमओ निशिकांत शुक्ला के निर्देशन में निरंतर किया जा रहा ह। शहर में वर्तमान तक दल द्वारा 47 स्थानों का चयन कर लगभग 5 टन सीएनडी मलवा जेसीबी, डम्पर, ट्रेक्टर के माध्यम से उठाने का कार्य किया है। इसी के तहत 9 व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 12 हजार का जुर्माना वसूल किया गया ह।
ट्रेचिंग ग्राउंड में कर रहे संग्रहण
नगर के समस्त वार्डों से मलबा उठाकर निकाय के टेÑचिंग ग्राउंड में निर्माण विध्वंश मलबा संग्रहण किया जा रहा है। नगर पालिका की स्वच्छता टीम द्वारा रहवासियों को स्वच्छ धार बनाने का संदेश देकर आगे से स्वयं के निर्माण मलबे को निकाय के हेल्प लाईन नम्बर 07292-14420 के माध्यम से उठावाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


Post A Comment: