धार~शौर्य वाहन यात्रा को लेकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक संपन्न, 30 गांव के लोग हुए शामिल~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )

 महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस तिथि अनुसार 27 मई को धार शहर में हिंदू बलिदानी संगम संस्था द्वारा विशाल शौर्य वाहन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर समिति के द्वारा सेक्टर प्रभारियों के साथ ग्राम उटावद में बैठक की। जिसमें आसपास के तीस गांवों के प्रमुख लोग मौजूद थे। बैठक मे आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।
10 हजार वाहनों का लक्ष्य हमारी जिम्मेदारी- पटेल
यात्रा संयोजक समंदर सिंह पटेल उटावद ने कहा की महारानी लक्ष्मीबाई ने इस देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया ऐसे कई महापुरुष है जिन्होंने देशप्रेम और संस्कृति को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा में 10 हजार वाहनों का लक्ष्य पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के हर व्यक्ति की इसमें सहभागिता हो इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देना समिति और सेक्टर प्रभारियों का दायित्व है। यात्रा रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस 27 मई को तिथि अनुसार सप्तमी को धार के पीजी कॉलेज से नगर मे निकाली जाएगी।
यह भी थे मौजूद
बैठक मे यात्रा सह संयोजक विजय गवली, देवकरण जाट, धर्मेंद्र जोशी, ओमप्रकाश सोलंकी, ममता जोशी, विनीता जोशी, विजय रानी सोलंकी, प्रतिभा शर्मा, अनुसूया वैष्णव, समाजसेवी चंदनसिंह सुनेर, धर्मेंद्र जावरा, लाखन सिंह देदला, अशोक जोशी, विनीत मंडलोई, फुलसिंह वर्मा केसूर, राजेश वर्मा सादलपुर, संजय पटेल, दीनबंधु शर्मा, कमल सिंह निकुंभ, रूपसिंह , विक्रम सिंह, लाखन सिंह सिपराज, जीवन सिंह कुंदरसी, औंकारसिंह कलमखेड़ी, मुकेश रघुवंशी लेबड़, सुरेंद्र जाट माचकदा, रतन सिंह दौलतपुर, जादूसिंह कामदार बायखेड़ा, मुरली, प्रहलाद, रामप्रसाद दरबार उटावद सहित आसपास के तीस गांवों के प्रमुख बैठक में शामिल हुए। जानकारी मीडिया प्रभारी कमलसिंह सोलंकी ने दी।
Share To:

Post A Comment: