धार~बूथ को करना होगा मजबूत, नारी सम्मान योजना का हर नारी को मिले लाभ-बुंदेला~~
देदला में हुई धार ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक~~
संगठन को मजबूती प्रदान करने व नारी सम्मान योजना के हर महिला को लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम देदला में धार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेसी भेरूसिंह मुुकाती अकोलिया, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, लक्ष्मीनारायण पटेल, नरेंद्र सिंह बुंदेला, डॉ रफीक शेख, शकील खान, टोनी छाबड़ा, प्रमोद सेनापति, पंकज लोधा धार, रोहित कामदार, कमलसिंह देदला दरबार, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बना उपस्थित थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कांग्रेस विचारधारा से जोड़े
डीसीसी अध्यक्ष श्री पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को मजबूत करना होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के क्रियान्वयन हेतु जनता के बीच जाकर कार्य करने व फार्म भरने हेतु कांग्रेसियों से अपील की। पीसीसी सचिव श्री बुंदेला ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब बूथ मजबूत होगा। नारी सम्मान योजना का लाभ हर नारी शक्ति को मिले। कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म भरें। उन्होंने 18 मई को प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की बदनावर में होने वाली आमसभा कोसफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसीगण सर्वश्री रईस पटेल, विक्रम पटेल, प्रतापसिंह राणा, तेजू ठाकुर, रतनसिंह साजी तोरनोद, टिल्लू ठाकुर, देवेंद्र रघुवंशी, बहादूरसिंह बुंदेला, नानूराम लाड़साब, महेश शर्मा,, लाखन पटेल, हरिसिंह सिसोदिया, हरिसिंह गलेदार, लक्ष्मणसिंह रघुवंशी, पूनमचंद्र सेक्रेटरी रघुवंशी, नारायण सिंह रघुवंशी, दिनेश वर्मा, भारत रघुवंशी, नारायण रघुवंशी, पूनमचंद रघुवंशी, विष्णु पटेल, डॉ मांगीलाल सेन, विजेश जाट, प्रकाश राजपूत सहित चारो मंडल, सेक्टर के अध्यक्ष, धार ब्लॉक के सभी पोलिंग बूथों के प्रभारी भी उपस्थित थे। स्वागत भाषण रईस पटेल ने दिया। संचालन किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज लोधा ने किया। आभार धार ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बना देदला दरबार ने माना।


Post A Comment: