झाबुआ~मुंबई से ज्यादा महंगा इंदौर-भोपाल से हज जाना~~
इंदौर में 58 और भोपाल में 68 हजार रुपए ज्यादा लग रहे,तीसरी किस्त जारी होने पर चला पता~~
हज यात्रियों को मुंबई से ज्यादा महंगा इंदौर-भोपाल से हज पर जाना पड़ेगा। हज के लिए तीसरी और आखिरी किस्त की राशि जारी होने के बाद यह बात स्पष्ट हुई है। दस साल बाद इंदौर-भोपाल को हज इम्बारकेशन पाइंट बनाया गया,लेकिन यहां से हज करना 58 से 68 हजार रुपए महंगा हो गया है। जिन यात्रियों ने इंदौर-भोपाल को पाइंट चुना था,अब उन्हें ज्यादा राशि चुका कर हज पर जाना होगा।
भरना होगी ज्यादा की किस्त ..............
अब तक हज के लिए मुंबई हज इम्बारकेशन पाइंट था,लेकिन दस साल बाद इंदौर-भोपाल को हज इम्बारकेशन पाइंट बनाया। लेकिन यहां से हज करने पर कितना खर्च होगा,इस बारे में नहीं बताया गया था। हज के लिए पहली किस्त मार्च माह के आखिरी में भरी गई थी। मई माह की शुरुआत में अंतिम किस्त भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ,तो पता चला मुंबई से ज्यादा महंगा इंदौर-भोपाल से हज पर जाना होगा। मुंबई से हज यात्रा पर जाने पर करीब 3.03 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। इसकी तुलना में इंदौर में 58 और भोपाल में 68 हजार रुपए ज्यादा की किस्त भरना होगी। इंदौर-भोपाल से 21 मई के बाद और मुंबई से 7 जून के बाद हज के लिए फ्लाइट रवाना होने वाली है। हज के लिए किश्त भी समय सीमा में भरना होगी।
हज इम्बारकेशन पाइंट बदलने की मांग.........
इंदौर-भोपाल से यात्रा करना महंगा होने के बाद अब हज इम्बारकेशन पाइंट बदलने की मांग हो रही है। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने हज यात्रियों का हज इम्बारकेशन पॉइंट बदलकर मुंबई करने की मांग की है। केंद्रीय हज कमेटी को हज आवेदन भरवाने से पहले इंदौर-भोपाल से जाने का एक अनुमानित खर्च बताना चाहिए था,ताकि हज पर जाने वाले यात्री अपनी सुविधा के अनुसार पाइंट का चयन कर सके। लोगों का अनुमान था कि इंदौर-भोपाल से यात्रा का खर्च मुंबई के बराबर होगा,लेकिन राशि बढ़ने से वह परेशान है। इसलिए प्रदेश के हज यात्रियों का पाइंट बदलकर दोबारा मुंबई करना जरूरी है।
फॉरेन एक्सचेंज रकम भी इस साल से बंद..........................
देश के हज यात्रियों को इस वर्ष से फॉरेन एक्सचेंज की रकम,जो यात्रियों की जमा राशि में से सऊदी करेंसी के रूप में दी जाती थी,वह भी बंद कर दी गई है। हज यात्रियों को अब खर्च के लिए स्वयं व्यवस्था कर करंसी एक्सचेंज करवाना होगी। इस बार हज कमेटी की ओर से यात्रियों को दिए जाने वाले ट्रॉली बैग भी नहीं दिए जाएंगे।



Post A Comment: